तीन फैक्ट्रियों के तोड़े ताले,नगदी पर किया हाथ साफ

  • शहर में कच्छा बनियान गिरोह सक्रिय
  • पारदी गैंग होने का भी अंदेशा
  • सात आठ लोग गिरोह के रूप में आए
  • फुटेज में दिखे शातिर

जोधपुर,तीन फैक्ट्रियों के तोड़े ताले,नगदी पर किया हाथ साफ।शहर में सर्दी की चमक बरकरार है। स्थानीय चोरों ने तो पुलिस के लिए सिरदर्द पैदा कर रखा है अब जोधपुर शहर में कच्छा बनियान गिरोह भी सक्रिय हो गया है। गिरोह एक बार फिर से सूने स्थानों की रैकी के बाद लूट और चोरी की वारदातों पर आमादा हैं। बासनी तनावड़ा क्षेत्र में 22-23 की मध्य रात में एक साथ तीन फैक्ट्रियों में गिरोह ने धावा बोल कर नगदी चुरा ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को वायरल हुआ था। इस पर पुलिस गिरोह के लोगों की पहचान के साथ तलाश में लगी है। मामले में अब विवेक विहार थाने में रिपोर्ट दी गई है।
बासनी द्वितीय चरण सरस्वती नगर निवासी योगेश अत्रे पुत्र मनोहरलाल शर्मा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री बासनी तनावड़ा मेें मैकेयी हैण्डीक्राफ्ट नाम से है। 22-23 की दरमियानी रात डेढ़ से ढाई बजे के बीच में कुछ लोगों ने ताले तोडक़र अलमारी की दराज से डेढ़ लाख रुपए चुरा लिए। उसके पास में ही दो अन्य फैक्ट्रियों रिषिता इंडस्ट्रीज और वैभव क्रिएशन में भी ताले तोड़े गए। जहां से भी नगदी चुराई।

यह भी पढ़ें – पूर्व उपमुख्यमंत्री भाभड़ा का निधन

रिपोर्ट के अनुसार सात आठ लोग गिरोह के रूप में आए हैं। कुछ लोग कच्छा बनियान पहने थे तो कुछ ने पायजामा पहन रखा था। यह लोग फैक्ट्रियों की रैकी कर ताले तोड़ कर नगदी आदि चोरी कर ले गए। इस मामले में मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें पारदी गैंग का हाथ होने की आशंका बनी है। विवेक विहार थाना पुलिस अब फुटेज से इनकी पहचान के साथ तलाश मेें जुटी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews