रात को घर में घुसकर परिवार पर हथियारों से लैस होकर हमला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रात को घर में घुसकर परिवार पर हथियारों से लैस होकर हमला। शहर के प्रतापनगर पुलिस थाना क्षेत्र सूंथला में एक परिवार पर रात के समय कुछ लोगों ने हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। जिससे परिवार के तीन चार लोग चोटिल हो गए। पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर प्रतापनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसमें एससी एसटी की धारा लगाई गई है। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।
महिला को शादी का झांसा देकर काफी समय से देहशोषण 70 हजार ऐंठे
प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि सूथला स्थित सरवेश्वर महादेव मंदिर के पास रहने वाली एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह रात को परिवार सहित घर पर थी। तब धनराज गुणपाल, दीपक,लक्की,जगदीश सहित 10-11 लोग हाथ में लोहे के पाइप, सरिया लाठियां आदि लेकर आए और घर में घुसकर हमला कर दिया। जिससे उसका पति,बच्चे आदि घायल हो गए। प्रतापनगर पुलिस ने एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच एसीपी प्रतापनगर रविंद्र बोथरा की तरफ से की जा रही है।
