Doordrishti News Logo

जोधपुर, ब्रजभूमि फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे नारी शक्ति को प्रणाम कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर कोरोनाकाल को देखते हुए रोजगार हेतु माया सैनिटरी पेड का वर्चुअल शुभारंभ मुख्य अतिथि मथुरा जिले की सांसद और नारी शक्ति को प्रणाम की मेन्टर हेमा मालिनी द्वारा किया गया।

नारी शक्ति को प्रणाम मंच की राजस्थान प्रेसिडेंट डॉ निधि सिंह टाक ने बताया कि इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नोएडा फिल्म सिटी के फाउंडर डॉ. संदीप मारवाह, रेड क्रॉस सोसायटी वृंदावन के चेयरमैन महेश खंडेलवाल, आगरा से समाजसेवी बबीता चौहान, दिल्ली राजस्थानी एकेडमी के प्रेसिडेंट गौरव गुप्ता, दिल्ली के समाजसेवी देशबन्धु गुप्ता, मथुरा से समाजसेवी राजेन्द्र अग्रवाल व फिजिशियन डॉ. अशोक अग्रवाल के साथ समस्त नारी शक्ति को प्रणाम की टीम उपस्थिति थी।

जोधपुर जिलाध्यक्ष बिन्दु टाक ने बताया कि ब्रजभूमि फाउंडेशन के फाउंडर अश्विन चौधरी द्वारा मथुरा से शुरू की गई नारी शक्ति को प्रणाम के अंतर्गत समाज मे कार्य कर रही महिलाओं को मंच पर सम्मानित करना है और आज य़े मुहिम भारत के 12 राज्यो में 80 से ऊपर जिलों में पहुंच चुकी है। माया सैनिटरी पेड के शुभारंभ के मौके पर सांसद हेमा मालिनी ने इसका मुख्य उद्देश्य माहवारी को लेकर जागरूकता और रोजगार की दृष्टि से इसके लिए नारी शक्ति को प्रणाम की पूरी टीम को बधाई दी और इसी तरह आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में नारी शक्ति को प्रणाम की प्रेसिडेंट शाजिया, डॉ. निधिसिंह टाक, रजनी सिकरी, हरप्रीत नंदा, रेशू अग्रवाल सहित सभी सदस्यों ने अपने-अपने राज्यों में कार्य कर रहे सभी डिस्ट्रिक प्रेसिडेंट के कार्यो को बताकर संबोधित किया। राजस्थान के जिलाध्यक्षों में जोधपुर से बिंदु टाक, अजमेर से अलका भाटी, जयपुर से भावना बंसल, पाली से राशि जैन, जालोर से इंदु चौधरी, दौसा से अनामिका शर्मा, सवाई माधोपुर से हेमलता शर्मा एवं चुरू से सुनिता रावतानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत मे फाउंडर अश्विन चौधरी ने इस माया सैनिटरी पेड अभियान की शुरुआत पर्यावरण दिवस 5 जून से करने को कहा।

ये भी पढ़े – हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्टी का आयोजन

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026