Doordrishti News Logo
  • आरोपियों में दो दलाल शामिल -मोबाइल पर फोटो भेज कर पसंद की युवतियां दिखाते
  • होटल में पहले भी पकड़ा जा चुका देह व्यापार
  • पूर्व मालिक पीटा में पहले हो चुका गिरफ्तार

जोधपुर, शहर के हाईकोर्ट कॉलोनी रोड स्थित होटल अबरन स्टेट मेें देर रात पुलिस ने छापा मारकर वहां से देह व्यापार पकड़ा है। होटल से दो दलाल सहित पांच अन्य युवक और तीन युवतियां को देह व्यापार में पकड़ा गया है।

होटल इसी काम के लिए बनी होना सामने आया है। पहले भी पुलिस इस होटल पर देह व्यापार पकड़ चुकी है। पूर्व मालिक भी देह व्यापार में गिरफ्तार हो रखा है। पकड़े गए एक दलाल को भी पहले पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Body trade caught in Hotel Urban State, seven youths and three girls arrested

एसीपी पूर्व दरजाराम बोस ने बताया कि रात को मुखबिरी सूचना मिली कि हाइकोर्ट कॉलोनी रोड पर होटल अरबन स्टेट में देह व्यापार चल रहा है। इस पर पुलिस ने सर्च वारंट प्राप्त कर होटल पर देर रात छापा मारा। उन्होंने बताया कि होटल से सात युवक और तीन युवतियों को पकड़ा गया है।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

एसीपी दरजाराम बोस ने बताया कि घटना में वर्तमान में होटल चलाने वाले आमिन नाम के शख्स से पूछताछ की जा रही है। होटल को पूर्व में कोई और चलाता था। रात को पकड़े गए लोगों में दो दलाल जिनमें मगरापूंजला मंडोर निवासी भोमसिंह उर्फ राहुल एवं नृसिंह की प्याउ मगरापूंजला निवासी अनिल गहलोत उर्फ आदित्य के साथ ही पांच ग्राहक प्रताप नगर के बरकतुल्ला खां कॉलेानी निवासी अबरार अहमद, पाली जिले के रास निवासी रफीक मोहम्मद, अजमेर जिले के निखिलेश, सरदारपुरा आरजे 19 के पास रहने वाले राहुल राकांवत को पकड़ा गया। एसीपी बोस ने बताया कि इनमें भोमसिंह उर्फ राहुल को पहले भी पीटा की कार्रवाई में गिरफ्तार किया जा चुका है। अनिल भी दलाल है, मगर उसकी पुरानी हिस्ट्री देखी जा रही है। इसमें तीन लड़कियां नई दिल्ली की रिमी, बसरा उर्फ बुसरा एवं मूलत: उज्बेकिस्तान हाल नई दिल्ली की इरगाह शेख को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ पीटा की कार्रवाई की गई है।

परंपरागत के साथ मोबाइल पर लिंक भेज कर जुटाते ग्राहक

एसीपी बोस ने बताया कि दलाल ग्राहकों को मोबाइल पर फोटो भेज कर युवतियां उपलब्ध कराते है या फिर मोबाइल पर लिंक भी डाल देते हैं।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026