Doordrishti News Logo

घर से लापता कपड़ा व्यापारी का शव गुलाब सागर में मिला

  • परिजन ने नहीं दी मर्ग की रिपोर्ट
  • बगैर पोस्टमार्टम के सौंपा शव
  • पर्ची में बीमारी की परेशानी बताई

जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र महावतों की मस्जिद शांतिपुरा में रहने वाला एक कपड़ा व्यापारी 7 जून की दोपहर में अपने घर से निकला था। बाद में परिजन की तरफ से 8 जून को पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। आज सुबह उसका शव गुलाब सागर में मिला। परिजन ने मर्ग की रिपोर्ट नहीं दी और शव बगैर पोस्टमार्टम कार्रवाई के ले लिया। इस बारे में सदर कोतवाली पुलिस ने रपट डाली है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि महावतों की मस्जिद की समीप शांतिपुरा का रहने वाला 54 साल का गौतमचंद भंसाली पुत्र मोहन लाल बीमारी के चलते दवाईयों लेते परेशान हो गया था। वह 7 जून की दोपहर में अपने घर से निकला था। मगर नहीं लौटने पर परिजन की तरफ से 8 जून को सदर कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। आज सुबह पुलिस को किसी राहगीर ने गुलाब सागर में शव होने की जानकारी दी। तब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि उसकी गुमशुदगी पर सीसीटीवी कैमरे भी जांचे गए थे। वह सोजती गेट पर एक कपड़े की दुकान का संचालन करता था।

पुलिस ने बताया कि बाद में परिजन को बुलाया। तब शव की पहचान कर ली गई। मगर उन्होंने रिपोर्ट दिए जाने से इंकार किया। कपड़ों की तलाशी लिए जाने पर एक कागज की पर्ची मिली। जिसमें अपनी बीमारी और दवाईयों को लेकर परेशानी बताई थी। कोतवाली पुलिस ने रपट डाली है। दोपहर में शव को बगैर पोस्टमार्टम कार्रवाई के सौंप दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed