रक्तदान प्रकृति का अनमोल तोहफा जिससे हम किसी की जान बचा सकते हैं: डीआरएम

यूपीआरएमएस का ब्लड डोनेशन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रक्तदान प्रकृति का अनमोल तोहफा जिससे हम किसी की जान बचा सकते हैं: डीआरएम। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की ओर से बुधवार रोटरी ब्लड बैंक के सहयोग से थेलीसीमिया रोगियों और रेल कर्मियों को आपातकाल में रक्त उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यूपीआरएमएस वर्कशॉप कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी, सीडब्ल्यूएम रवि मीना,यूपीआरएमएस के महामंत्री विनोद मेहता व कार्यकारी महामंत्री अजय शर्मा ने किया।

शराब कारोबार की डीलरशिप का झांसा,करोड़ों की ठगी का शातिर गिरफ्तार

डीआरएम त्रिपाठी ने कहा रक्तदान प्रकृति का अनमोल तोहफा है जिससे हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। डीआरएम त्रिपाठी ने यूपीआरएमएस के रक्तदान शिविर की सराहना की। महामंत्री विनोद मेहता ने कहा कि रक्तदान पुण्य कार्य है और यूपीआरएमएस सदैव इसके लिए रक्तदान का आयोजन करती है। डीआरएम त्रिपाठी व सीडब्ल्यूएम रवि मीना ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।

मंडल सचिव ललित गर्ग बताया शिविर में रेलकर्मियों द्वारा रक्तदान को लेकर ऐसा उत्साह था कि रोड साइड स्टेशनों से रेलकर्मी रक्तदान स्थल पर पहुंच गए। रक्तदान करने वाले रेलकर्मियों को उत्साहवर्धन के लिए यूपीआरएमएस के पूर्व मंडल सचिव भरत जोशी सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

रक्तदान कर ली सेल्फी
यूपीआरएमएस की ओर से रक्तदान करने वाले रेलकर्मियों को रक्तवीर सेल्फी पाइंट बनाया गया। जहां रेलकर्मियों ने रक्तदान के बाद सेल्फी लेकर यादगार बनाया। मंडल सचिव ललित गर्ग ने बताया रक्त दान शिविर में 200 से अधिक रेलकर्मियों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर गौरव गोदारा,राजेश शर्मा,दिनेश कुमार,सुमित कल्ला,मंजू आजाद,भूपेंद्र भाटी,भगवती यादव, अरविंद बोराणा, भंवरलाल जाखड़,अनिल हंसानिया,राजेन्द्र बोहरा,जुगल किशोर गर्ग,डाक्टर कुमार पाराशर,खेमचंद मीना, नरेश चौहान,रवि चौहान, रवि खन्ना, सौरभ चौधरी,दिनेश शर्मा,प्रतीक परिहार,हैप्पी, नवनीत डांगी,गजानंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में यूपीआरएमएस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।