Doordrishti News Logo

जोधपुर,ग्लोबल रिलीफ सोसायटी, बड़ा रामद्वारा चांदपोल ट्रस्ट व रामस्नेही हरि मानव परमार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संस्थापक स्वामी श्रीश्री 1008 रामचरण जी महाराज की 301 वी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में जोधपुर बड़ा रामद्वारा चांदपोल में 26 फरवरी 2021 को होने वाले विशाल रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया ।

Blood donation camp poster released

रामस्नेही संत हरिराम शास्त्री के सानिध्य मे वरिष्ठ प्रचारक एवं सीमा जागरण मंच की राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मुरली, सुदर्शन सेवा संस्थान के अध्यक्ष रतन काका, महामंत्री कमलेश गहलोत, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य त्रिवेंद्र सिन्ह मेड़तिया, जोधपुर विभाग संगठन मंत्री शुभम, ग्लोबल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी एवं सचिव मीना सांखला द्वारा बड़ा रामद्वारा चांदपोल में बुधवार को सुबह किया गया।

ग्लोबल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि वरिष्ठ प्रचारक मुरली भाई ने जोधपुर के आमजन व युवाओं से इस शुभ अवसर पर आगे बढ़कर रक्तदान करने की अपील की और कहा कि रक्त से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान से तीन जनों की जीवन बचता है, ऐसे श्रेष्ठ कार्य के लिए युवक और युवतियों से रक्तदान करने की अपील की।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026