Doordrishti News Logo

रक्तदान शिविर के बैनर का किया विमोचन

जोधपुर,नव वर्ष के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्लोबल रिलीफ सोसायटी एवं दी मोटर मर्चेंट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार 20 मार्च को सरदारपुरा सी रोड स्थित दी जोधपुर मोटर मर्चेंट एसोसिएशन हॉल में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें- गुजराती भाई ने पहले विश्वास में लिया,फिर दस किलो चांदी की पायजेब लेकर चंपत

ग्लोबल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि शुक्रवार को इस शिविर के बैनर का विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,विद्या भारती के प्रांत सचिव महेंद्र दवे,पूर्व महापौर राजेंद्र कुमार गहलोत,पूर्व लूणी प्रधान शैलाराम सारण,ग्लोबल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी,टीकम चंद चौहान ने किया।

उन्होंने बताया कि इस शिविर में महात्मा गांधी अस्पताल एवं मथुरादास माथुर अस्पताल की ब्लड बैंक अपनी सेवाएं देगी। शिविर को सफल बनाने के लिए ग्लोबल रिलीफ सोसायटी के उपाध्यक्ष नीता सोनी ने रक्तदाताओं को फोन कर सूचना दी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026