भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी घोषित

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डा. सतीश पूनिया के निर्देशानुसार एवं भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अनुशंसा पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव जैन ने अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष के पद पर शुभम हंस, अनिल सिंह राजपुरोहित, हिमांशु कच्छवाह, जितेन्द्र सिंह सूथंला को मनोनीत किया। संजय पंवार व वैभव पुरोहित को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। इसी प्रकार कमलेश कुमार, संदीप तंवर, सौरभ आचार्य, मोहित केसवानी, शशांक पुरोहित को जिला मंत्री नियुक्त किया गया। जिला कोषाध्यक्ष के पद पर श्याम शारदा एवं सह-कोषाध्यक्ष नमन मेहता जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कार्यालय मंत्री के पद पर रवि प्रजापत, सह-कार्यालय मंत्री गर्वित दाधीच, आईटी सह-प्रभारी विठलेश व्यास, जिला मीडिया प्रभारी श्रेणिक जैन, सोशियल मीडिया प्रभारी हिमांशु प्रजापत को नियुक्त किया गया एवं विक्की घारू, तारा प्रकाश, कुलदीप सिंह गहलोत, ललीत सरगरा, राहुल कोठारी, देवेन्द्र सेन, अजय पाल सिंह, विरेन्द्र पाल सिंह भाटी, सुरज प्रजापत को भाजयुमो का जिला सदस्य नियुक्त किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews