Doordrishti News Logo

जोधपुर,अखंड भारत के पक्षधर, महान क्रांतिकारी,भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानी व राष्ट्रवादी नेता वीर सावरकर की 138वीं जयंती पर शुक्रवार को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। गौरव पथ पर स्थापित वीर सावरकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम के महान सपूत वीर सावरकर ने देश की आज़ादी के लिए काला पानी की सज़ा के दौरान कई यातनाए सही। उन्होंने कोल्हू चलाया व कोड़े खाए, मगर आज़ादी के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे।

BJP's wreath on the birth anniversary of the great revolutionary Veer Savarkar

वीर सावरकर क्रांतिकारी के साथ लेखक व विचारक भी थे, साथ ही भारतीय संस्कृति के पुजारी भी थे। लोकतंत्र के पक्षधर व युवाओं के प्रेरणा श्रोत महान स्वाधीनता सेनानी वीर सावरकर को नमन करते हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वीर सावरकर ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को लिखकर पूरे ब्रिटिश शासन को चौंका दिया था। इसे प्रथम स्वतंत्रता संग्राम घोषित किया।

विराट व्यक्तित्व के धनी वीर सावरकर न केवल एक प्रखर क्रांतिकारी थे, बल्कि हिन्दू समाज के लिए युग प्रवर्तक भी थे। इसी तरह भाजपा ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प के प्रदेश प्रमुख राजेन्द्र बोराणा ने भी वीर सावरकर को अखंड भारत का पक्षधर, महान क्रांतिकारी व राष्ट्रवादी नेता बताया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र मेघवाल, करणीसिंह खींची, संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया, मीडिया कर्मी मदन बोराणा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री शशिप्रकाश प्रजापत, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्र मेवाड़ा,जेठूसिंह चौहान सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़े – पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी, लू का यलो अलर्ट जारी

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026