Doordrishti News Logo

जोधपुर सोजत नगर पालिका चुनाव की सम्पूर्ण तैयारियों की समीक्षा बैठक सोजत स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। जिला संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह बालावत एवं सोजत नगर पालिका चुनाव प्रभारी राजेन्द्र बोराणा, सोजत विधायक शोभा चौहान की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि आज दोपहर सोजत स्थित भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी रविन्द्र सिंह बालावत, चुनाव प्रभारी राजेन्द्र बोराणा, विधायक शोभा चौहान, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष रिदेश भण्डारी ने उपस्थित सोजत के सम्पूर्ण 40 वार्ड भाजपा प्रत्याशियों, 40 वार्डो के प्रभारी एवं संयोजकों सहित भाजपा के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड के बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केन्द्र के संयोजकों को चाहिये कि वार्ड चुनाव की समस्त तैयारियां मतदाता सूची सहित प्रत्येक मतदाता तक भारतीय जनता पार्टी का कमल निशान कैसे पहुंचे इसकी विस्तृत एवं व्यवहारिक योजना बनाकर आज से ही अपने-अपने वार्ड क्षेत्रों की प्रत्येक परिवार प्रत्येक वर्ग एवं प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करें। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के दो साल के शासन में आमजनता त्रस्त है। बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण एवं बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के कारण खुले आम अपराध हो रहे हैं। प्रदेश की अधिकारियों पर पकड़ ढीली होने एवं भ्रष्टाचार के चलते आमजनता के सामान्य कार्य भी नहीं हो रहे हैं। कांग्रेस ने राजस्थान में सत्ता प्राप्त करने से पहले राजस्थान की जनता से, किसानों से एवं बेरोजगारों से वादा किया था कि कांग्रेस का राज आने पर वे 15 दिन के भीतर प्रदेश के बेरोजगारों को 3500 रूपये बेरोजगार भत्ता देने, किसानों का सम्पूर्ण ऋण माफ करने एवं पूरे पांच साल तक बिजली का बिल नहीं बढ़ाने का वादा किया था। आज दो वर्ष पश्चात् भी न तो बेरोजगारों को भत्ता दिया गया है न किसानों का ऋण माफ किया गया है और बिजली के दाम जो लगातार बढ़ाकर आमजनता के साथ धोखा किया है। इस धोखे का जवाब जनता नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर सोजत नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनाकर देगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व के मानचित्र पर ताकतवर राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। आज भाजपा के 130 करोड़ जनता को दुनिया के किसी भी राष्ट्र में जो मान-सम्मान मिल रहा है इससे देश के 130 करोड़ की जनता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्वगुरू की ओर चल पड़ा है। इस अवसर पर सोजत भाजपा मण्डल अध्यक्ष नरपत सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमावत, पंकज त्रिवेदी, जिला महामंत्री मोहनराम जाट, प्रफुल ओझा, उप प्रधान कन्हैयालाल ओझा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष नरपत सोलंकी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

भाजपा मीडिया प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी

जोधपुर,सोजत, भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने जोधपुर संभाग में सम्पन्न हुए निकाय चुनाव क्षेत्रों में प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख विमल कटियार के निर्देशानुसार कार्यो का विभाजन किया। जोधपुर संभाग में जहां-जहां निकायों के चुनाव हो रहे हैं उन क्षेत्रों में सोजत, तख्तगढ़, रानी, फालना, सादड़ी, बाली, जैतारण, जैसलमेर जिले के पोकरण, सांचोर नगर पालिका के मीडिया प्रभारियों को चुनाव सम्पन्न होने तक की सम्पूर्ण व्यवस्था प्रतिदिन चुनाव सम्बन्धित व्यवस्थाओं की देखरेख के लिये जिम्मेदारियां सौंपी। इस विषय में धाणदिया ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दो साल की विफलताएं और प्रदेश की करोड़ो जनता के खिलाफ किये गये झुठे वादों की जानकारी देना एवं मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की एक से बढ़कर सफल योजनाओं को आमजनता में जानकारी सोशल मीडिया, ट्वीटर और प्रेस के माध्यम से आमजनता को अवगत कराने का आह्वान किया।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026