Doordrishti News Logo

प्रत्येक बूथ पर भाजपा का परचम फहराना है-विधायक जोशी

सूरसागर मण्डल की बैठक सम्पन्न

जोधपुर,प्रत्येक बूथ पर भाजपा का परचम फहराना है-विधायक जोशी।भारतीय जनता पार्टी सूरसागर विधानसभा के चारों मण्डलों की बैठक जोधपुर लोकसभा चुनाव प्रधान कार्यालय में सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी के सानिध्य में जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देशानुसार सम्पन्न हुई। इस बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ महेन्द्र कुमावत, सूरसागर विधानसभा संयोजक उपेन्द्र दवे,लोकसभा पालक महेन्द्र मेघवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र देव,ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री शशिप्रकाश प्रजापत मौजूद थे।

यह भी पढ़ें – होटल के पास खड़े युवक का कार में अपहरण

सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने बैठक में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा की और बूथ स्तर पर भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत व केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार को गति देने के निर्देश दिये गये। जोशी ने कहा कि जनता के वोटों की ताकत से 500 वर्ष पूराना सपना पूरा हुआ। जन्मदिवस पर प्रभु श्रीराम टेंन्ट में नहीं भव्य व द्विव्य मन्दिर में विराजमान है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार से आमजन हर्ष व उल्लास से रामजी का पर्व मना रहे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर जाकर बूथ समिति के साथ गली-गली जाकर प्रचार-प्रसार करें और कार्यकर्ता अपना सर्वस्व लगाकर पोलिंग बढ़ाते हुए प्रत्येक बूथ पर भाजपा का परचम फहराना है। हम सभी को गर्व है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के कार्यकर्ता हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026