Doordrishti News Logo

जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रव्यापी अखिल भारतीय मण्डल प्रशिक्षण शिविर योजना 2021का शुभारंभ हुआ। इसके अन्तर्गत जोधपुर शहर का मण्डल प्रशिक्षण शिविर के प्रथम चरण का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के सानिध्य में किया गया।

BJP's congregation training camp inaugurated

जिसमें पावटा, खाण्डाफलसा, शास्त्रीनगर, रातानाडा, मसूरिया व सूरसागर मण्डल में कोविड-19 गाइड लाइन की पालना के अनुरूप आयोजित किया गया। जिसमें मण्डल में निवास करने वाले जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, मोर्चाे के अध्यक्ष व महामंत्री ने भाग लिया।

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि मण्डल प्रशिक्षण के शुभारम्भ में भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एक स्वर में वन्देमातम का गान किया गया। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं को भाजपा वर्ग गीत का गुणगान कराया गया। इस अवसर पर जनसंघ से लेकर अब तक के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षों के कठिन परिश्रम और मेहनत का विवरण दिया गया।

मण्डल प्रशिक्षण शिविर के प्रथम चरण में पांच सत्रों के सफल आयोजन हेतु मण्डल अध्यक्ष सुनिल कुमार भाटी, महेन्द्र छंगाणी, राकेश बागरेचा, माधोसिंह परिहार, श्याम सुन्दर गौड़, ताराचंद गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी द्वारा मसूरिया मण्डल, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल सूरसागर, खाण्डाफलसा, जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खींची द्वारा पावटा एवं रातानाडा मण्डल में प्रशिक्षनार्थ के रूप में मौजुद थे।

विभिन्न छः मण्डलों में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रत्येक सत्र 60 मिनट तक चला जिसमें प्रथम सत्र में भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, महापौर वनिता सेठ, पूर्व महापौर राजेन्द्र कुमार गहलोत, पूर्व महापौर एवं पार्षद डा. संगीता सोलंकी, जिला प्रशिक्षण संयोजक अशोक व्यास, पूर्व जिलाध्यक्ष देहात घनश्याम डागा ने, द्वितीय सत्र में हमारा विचार परिवार विषय पर महापौर दक्षिण वनिता सेठ, पूर्व महापौर राजेन्द्र कुमार गहलोत, जिला महामंत्री एवं जिला समन्वयक डा. करणीसिंह खींची, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अतुल भंसाली, पूर्व मण्डल महामंत्री, पंकज अवस्थी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश लोहिया ने, तृतीय सत्र में 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव एवं हमारा दायित्व विषय पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री इन्द्रा राजपुरोहित, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा रामस्वरूप गोदा, जिला मंत्री संजय चंदीरमानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेन्द्र तंवर, पूर्व जिला महामंत्री देवराज बोहरा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जयंत ने,चतुर्थ सत्र में आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा-हमारी विचारधारा विषय पर प्रदेश ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प प्रमुख राजेन्द्र बोराणा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पुरोहित, उपेन्द्र देव, पूर्व पार्षद सीमा माथुर, जिला उपाध्यक्ष डा. संगीता सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष गहलोत ने,
पंचम सत्र में व्यक्तित्व विकास विषय पर जिला उपाध्यक्ष कमलेश गोयल, राजेन्द्र पालीवाल, जिला कोषाध्यक्ष जुगल तापड़िया, पूर्व पार्षद गिरीश माथुर, पूर्व प्रदेश संयोजक उद्योग प्रकोष्ठ अशोक बाहेती, आशा झाझडिया द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026