Doordrishti News Logo

एयरपोर्ट पर शेखावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

ईआरसीपी के लिए दी बधाई

जोधपुर,एयरपोर्ट पर शेखावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।राजस्थान को इआरसीपी की सौगात के बाद गृह नगर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का स्वागत किया। इस महत्व पूर्ण निर्णय के लिए शेखावत को बधाई शुभकामना दी और आभार व्यक्त किया।जोधपुर दक्षिण की महापौर वनिता सेठ,ज़िला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,ज़िला महामंत्री मनीष पुरोहित,ज़िला मंत्री आदित्य गहलोत, शोभित राठी,महेश व्यास,पार्षद अनिल प्रजापत,दयाराम,जगदीश नायक सहित अनेक पदाधिकारी पार्षद जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने उत्साह जोश के साथ केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उन्होंने सभी से आत्मीय मुलाकात की।

यह भी पढ़ें – पाल सीनियर सैकण्डरी स्कूल के सामने से पिकअप चोरी

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मूर्तरूप लेने वाला यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट राजस्थान और मध्यप्रदेश के 26 जिलों के लाखों लोगों के लिए लाभप्रद रहेगा। लाखों लोगों को पेयजल की सुविधा स्थाई रूप से मिलेगी। डबल इंजन की सरकार बनने से राजस्थान के विकास को पंख लग गए हैं। एक लंबे समय से मेरे समक्ष पहला प्रश्न ‘ईआरसीपी’ का ही रखा जाता था। विरोधियों ने मेरी क्षमता पर सवाल खड़े कर व्यक्तिगत आक्षेप तक किए। अब मोदीजी के आशीर्वाद से सारे सवालों का समाधान हो गया है। जल्दी ही ईआरसीपी राजस्थान और मध्यप्रदेश के 26 ज़िलों को जलापूर्ति करने उन्नत होकर उतरने वाली है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026