नमो नवमतदाता वचुअल संवाद से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता

जोधपुर,आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं से नव मतदाता को भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया। भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वचुअल कार्यक्रम को जोधपुर इंडस्ट्री एसोसिएशन हॉल में भाजयुमो के कार्यकर्ता एवं महिला पीजी कॉलेज में महिला कार्यकर्ताओं द्वारा लाइव देखा गया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वचुअल संवाद के जरिये पूरे देश के युवा मतदाता जो पहली बार वोट देंगे, उनको उनके पहले वोट की ताकत के बारे में बताया। इस कड़ी में जोधपुर शहर में कई जगहों पर कार्यक्रम हुए। इसी कड़ी में प्रताप नगर स्थित महिला पीजी कॉलेज में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वचुअल संवाद किया गया। जहां पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, महापौर वनिता सेठ,जिला महामंत्री मनीष पुरोहित,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल,पूर्व जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल का स्वागत किया गया। सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने संवाद कार्यक्रम के पश्चात् चर्चा के दौरान नवमतदाताओं को 2014 व 2019 में मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने के बारे में बताया। 2024 में भी युवा नव मतदाता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और लोक कल्याणकारी नीतियों पर मोहर लगाकर पुनः भारत के प्रधानमंत्री बनने में बड़ी भूमिका अदा करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें – डॉक्टर से शेयर में इंवेस्ट के नाम पर 1.7 करोड़ की ठगी

इसी प्रकार जोधपुर इंडस्ट्री एसोसिएशन हॉल में भाजयुमो मोर्चा की ओर से कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के पश्चात् भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा ने युवाओं से संवाद किया। आगामी लोकसभा चुनाव मे जोधपुर के युवाओं की भूमिका के बारे में मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में नमो ऐप के माध्यम से युवा वर्ग को अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ना चाहिए। नमो ऐप से केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला महामंत्री मनीष पुरोहित,वरुण धाणदिया,डेमपाल सिंह,वैभव पुरोहित,सौरभ आचार्य,हिमांशु कच्छवाहा,शुभम हंस,हिमांशु प्रजापत,दीपक राजोरिया,सैलेश सत्यानी,देवेश परिहार मौजुद थे।
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी गुरुवार को नमो नवमतदाता अभियान के अंतर्गत जोधपुर के 18 से 25 वर्ष तक के नवमतदाताओं से लॉ प्रेप ट्यूटोरियल में वर्चुअली संवाद किया। केंद्रीय मंत्री ने नवमतदाताओं को उनके मत का महत्व और विकसित भारत निर्माण में भूमिका बताने का प्रयास किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews