Chief Minister

मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्यि में 14 अगस्त को भाजपा निकालेगी तिरंगा रैली

  • तैयारियों को लेकर भाजपा ने की महत्वपूर्ण बैठक
  • जोश और उत्साह से लबरेज़ दिखे भाजपा कार्यकर्ता

जोधपुर(डीडीन्यूज),मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्यि में 14 अगस्त को भाजपा निकालेगी तिरंगा रैली।स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रप्रेम,एकता और गौरव का प्रतीक बनकर निकलेगी भारतीय जनता पार्टी जोधपुर की भव्य तिरंगा रैली। 14 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़िए –  यात्रियों की राह में मददगार सिद्ध हो रहा है रेल मदद डिजिटल पोर्टल

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि तिरंगा रैली की तैयारियों को लेकर मारवाड़ अपार्टमेन्ट में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल की अध्यक्षता मेें एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,जिसमें सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,शहर विधायक अतुलभंसाली, महापौर वनिता सेठ,उप महापौर किशन लड्डा,जेडीए के पूर्व चैयरमेन प्रो.महेन्द्र सिंह राठौड़,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,बालोतरा संगठन प्रभारी राजेन्द्र बोराणा,कार्यक्रम के जिला संयोजक शिवकुमार सोनी, सह-संयोजक वरूण धाणदिया, पवन वैष्णव,जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा,ओम प्रकाश दैया,गौरव जैन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता,जन प्रतिनिधि,जिला,मण्डल के पदाधिकारी,महिला एवं युवा मोर्चा पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में जिलाध्यक्ष पालीवाल एवं एवं वरिष्ठ नेताओं ने रैली के आयोजन को लेकर मार्गदर्शन किया और आगामी तिरंगा रैली को लेकर बारीकी से रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जिलाध्यक्ष पालीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस ऐतिहासिक रैली का नेतृत्व करेंगे, जिसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना का संचार करना तथा हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है।

वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि तिरंगा रैली सिर्फ एक शोभायात्रा नहीं,बल्कि देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम होगी।

रैली का मार्ग
भाजपा द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा रैली दोपहर 3 बजे गांधी मैदान से आरंभ होकर सरदारपुरा,गोल बिल्डिंग होते हुए जालोरी गेट पर सम्पन्न होगी।

देशभक्ति से ओतप्रोत होगा आयोजन
बैठक में निर्णय लिया गया कि रैली में बड़ी संख्या में आमजन को जोड़ने के लिए जनसंपर्क,सोशल मीडिया अभियान,बैनर-पोस्टर,बूथ स्तर तक बैठकें आदि के माध्यम से प्रचार- प्रसार किया जाएगा। साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हर नागरिक को तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

बैठक में पूर्व प्रदेष उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता,पूर्व महापौर राजेन्द्र कुमार गहलोत,पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छवाह,जगत नारायण जोशी,सुनील भाटी,रवि गहलोत, गीता भाटी,मनीष पुरोहित,गिरवर सिंह,माधवी सोलंकी,रेखा हंस, राकेश बागरेचा,भूमि कृपलानी, महेष व्यास,पुरूषोतम मुंदड़ा, कैलाष गौड़,अजय त्रिवेदी,भवन माथुर आषुतोष बोडा,गणपत सागर, अरविन्द सांखला,चक्रेश मेहता, माधोसिंह परिहार,लक्ष्मी नारायण सोलंकी,सुरेश मुथा,महेन्द्र मेघवाल, रामप्रकाश चौधरी,महेन्द्र छंगाणी, घनश्याम वैष्णव,सुरेन्द्र सिंह भाटी, संगीता सोलंकी,शशीप्रकाश प्रजापत,संजय पंवार,अमित सिंघाटिया,हरिसिंह पंवार,अरविन्द पुरोहित,पूजा सुराणा,भेरूदास वैष्णव,हेमंत जानयानी,पंकज भाटी, सुरेश मेघवाल,लक्ष्मण सिंह भाटी, रणजीत ज्याणी,विकास सामारिया, उमेश पलिया सहित वरिष्ठ नेता,युवा मोर्चा,महिला मोर्चा एवं अन्य सभी संगठनात्मक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026