Doordrishti News Logo

संदिग्ध हालात में मौताणे वाले घर में दस तोला सोने के आभूषण चोरी

  • नौकरों से पूछताछ में कोई सुराग नहीं
  • पीड़ित ने आशंका जताते हुए दी रिपोर्ट
  • दादी के निधन पर एजेंसी के जरिए बुलाया गया नौकरों को

जोधपुर(डीडीन्यूज),संदिग्ध हालात में मौताणे वाले घर में दस तोला सोने के आभूषण चोरी। शहर के प्रताप नगर स्थित कमला नेहरू नगर सी सेक्टर में एक मौताणे वाले घर में संदिज्ध हालात में चोरी हो गई। पीडि़त ने घर में रखे दो नौकरों पर आशंका जताते हुए रिपोर्ट दी। पुलिस पूछताछ में नौकरों ने अनभिज्ञता जाहिर कर दी। जेवरात 4 अगस्त को सुरक्षित थे,9 अगस्त को गायब थे। अलमारी की चाबी लगाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। इस बीच में घर में रिश्तेदारों का आना जाना भी रहा था। फिलहाल मामले की तफ्तीश में जुटी है।

यह भी पढ़िए – जोधपुर: उत्साह पूर्वक मनाई डॉ रंगनाथन की 133वीं जयंती

प्रतापनगर थाने के एएसआई भजनीराम ने बताया कि कमला नेहरू नगर सी-74 में रहने वाले अनुराग पुत्र जुगल किशोर माहेश्वरी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उनके घर पर 26 जुलाई को उनकी दादी गोपीदेवी का निधन हो गया था। इस पर घरेलु कामकाज के लिए एजेंसी के जरिए दो घरेलु नौकरी राम एवं भरत बहादुर को लगाया गया था। 4 अगस्त को उनके द्वारा अलमारी में रखे गहने चैक करने पर वे सही सलामत थे। मगर 9 अगस्त को चैक करने पर अलमारी से गहनें नदारद थे। गहनों में दस तोला वजनी के आइटम जिनमें सोने की चूडिय़ां,कंगन,मंगल सूत्र इत्यादि थे।

एएसआई भजनीराम ने बताया कि प्रकरण दर्ज होने के साथ ही दोनों नौकरों को बुलाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने इस बारे में अनभिज्ञता जाहिर कर दी। चोरी अलमारी के ऊपर रखी चाबी से उसे खोलकर अंजाम दिया गया है। जिस कमरे में बैठक होती थी वहां पर केवल रिश्तेदारों का ही आगमन होता था। नौकरों ने कमरों में जाने से इंकार दिया।

इन नौकरों से पहले भी एक नौकर था,मगर वह तो पहले ही जा चुका था। 4 अगस्त को तो गहनें भी सुरक्षित थे। गहने 4 अगस्त से 9 अगस्त के बीच चोरी हुए है। 9 को संभालने पर वे नहीं मिले। एएसआई भजनीराम के अनुसार प्रकरण दर्ज किया गया है, अग्रिम जांच की जा रही है।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026