Doordrishti News Logo

जोधपुर, गहलोत सरकार द्वारा जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर व तीन पार्षदों के किए गए निलंबन के खिलाफ शुक्रवार को भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई के नेरतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

भाजपा गहलोत सरकार  प्रदर्शन

भाजपा जिला मीडिया संयोजक रमेश विश्नोई ने बताया कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से जयपुर ग्रेटर की मेयर व तीन पार्षदों के निलंबन के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार मुर्दाबाद, गहलोत तेरी तानाशाही नहीं चलेगी आदि नारे लगाए।

प्रदर्शन में भाजपा देहात के जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई ने कहा कि कांग्रेस सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है जो कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गहलोत सरकार तानाशाही कर रही है, जनता द्वारा चुने गए पार्षद और महापौर सौम्या गुजर को निलंबित करना गलत है।

>>नए डीसीपी (पूर्व) यादव ने पदभार संभाला

भाजपा जोधपुर देहात का हर एक कार्यकर्ता सौम्या गुर्जर के साथ है। ज्ञापन देने वालों में देहात महामंत्री धनराज सोलंकी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री सिकंदर बक्स, जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुश्री पूनिया, जिला मंत्री वीरेंद्र गोदारा, रमेश विश्नोई, कालूसिंह भाटी, युवा मोर्चा के महामंत्री श्रवण चौधरी आदि उपस्थित थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026