Doordrishti News Logo

जिलाध्यक्ष मोहनसिंह एवं छात्रनेता की गिरफ्तारी पर भाजपा ने की कड़ी निन्दा

  • भाजपा विवि के कर्मचारियों के साथ
  • सेवानिवृत कर्मचारियों को समय पर पेंशन राशि दिलाने को लेकर भाजपा ने राज्यपाल से की मांग

जोधपुर,एमबीएम काॅलेज के सभागार में चल रहे दीक्षांत समारोह में विवि कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहनसिंह भाटी और पूर्व छात्र नेता रविन्द्र सिंह भाटी द्वारा छात्रों एवं सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन का समय पर भुगतान करने की मांग को लेकर ज्ञापन देने पर पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें गिरफ्तार किये जाने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने कांग्रेस सरकार की कड़ी निन्दा करते हुए इस मामले को अलोकतांत्रिक करार दिया है।

जिलाध्यक्ष मोहनसिंह एवं छात्रनेता की गिरफ्तारी पर भाजपा ने की कड़ी निन्दा
इन नेताओं ने संयुक्त बयान देते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह में जो कुछ भी घटनाक्रम हुआ उससे ऐसा प्रतीत होता है कि विश्वविद्यालय सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा लम्बे समय से अपने पेंशन राशि के समय पर भुगतान की वाजिब मांगों विवि नजरअन्दाज कर रही है। परिणामस्वरूप इन प्रतिनिधियों ने अपनी वाजिब मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से ज्ञापन दिया गया। परन्तु विश्वविद्यालय ने अपनी छवि को बचाने के प्रयास में अलोकतांत्रिक तरीके से इनकी गिरफ्तारी करवायी गई है। ऐसा लगता है मुख्यमंत्री गहलोत के गृह नगर में अघोषित आपातकाल की स्थिति बनी हुई है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार सेवा निवृत्त विश्वविद्यालय कर्मचारियों के साथ जिस तरह से पिछले 2 साल से दुर्व्यवहार करती आ रही है और अब पुलिस कार्यवाही पर भी चुप्पी साधे होने से लगता है सेवानिवृत्त कर्मचारी व बुजुर्ग लोगों के प्रति राज्य की कांग्रेस सरकार संवेदना नहीं रखती।
भाजपा नेताओं ने विवि के कर्मचारियों को यह आश्वासन दिया कि वे उनकी वाजिब मांगों को लेकर उनके साथ हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते विवि के सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन राशि का भुगतान नही किया गया तो भाजपा आन्दोलन चलायेगी।

भाजपा नेता प्रशासन से यह मांग करती है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की वाजिब मांगों के तहत ज्ञापन देने के दौरान गिरफ्तार किये गये विवि कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व छात्र नेता को रिहा किया जाए एवं राज्यपाल से ये मांग करती है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की वाजिब पेंशन राशि का भुगतान समय पर करवाने हेतु विवि को निर्देश देवें।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025