Doordrishti News Logo

भाजपा प्रदेशअध्यक्ष जोशी व मुख्यमंत्री शर्मा 19 को जोधपुर आएंगे

जोधपुर कलस्टर (जोधपुर,पाली, बाड़मेर-जैसलमेर व जालोर-सिरोही) की लेंगे बैठक

जोधपुर,भाजपा प्रदेशअध्यक्ष जोशी व मुख्यमंत्री शर्मा 19 को जोधपुर आएंगे।जोधपुर लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कलस्टर कार्यकर्ता बैठक में भाग लेने के लिये 19 मार्च को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर हवाई मार्ग से पहुंचेगे। जोधपुर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एयरपोर्ट पर प्रातः 10 बजे भव्य स्वागत किया जायेगा।

यह भी पढ़ें – कमिश्नरेट में निषेधाज्ञा लागू

इसके पश्चात जोधपुर कलस्टर की बैठक में जोधपुर लोकसभा क्षेत्र- जोधपुर,पाली, बाड़मेर-जैसलमेर एवं जालोर-सिरोही के कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिसमें लोकसभा के प्रभारी, सह-प्रभारी,संयोजक, पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,संभाग प्रभारी, सह-प्रभारी,जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी,लोकसभा एवं विधान सभा के विस्तारक,वर्तमान जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, विधान सभा प्रभारी एवं संयोजक,मोर्चा, प्रकोष्ठ,विभागों के प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य,जिला मीडिया,सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के संयोजक, सह-संयोजक, मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल महामंत्री, वर्तमान विधायक एवं विधायक प्रत्याशी-2023,पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद,नगर निकाय अध्यक्ष व पार्षद, वर्तमान एवं पूर्व जिला प्रमुख,वर्तमान एवं पूर्व प्रधान,पंचायतीराज जन प्रतिनिधि (जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य) तथा सहकारिता के जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न श्रेणी की अपेक्षित कार्यकर्ताओं की कलस्टर बैठक लेंगे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: