मीडिया के जरिये भाजपा ने किया चुनाव का शंखनाद
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सलभ मणि त्रिपाठी ने कहा,जवाब के लिए मुहूर्त का इंतजार न करें
जोधपुर,मीडिया के जरिये भाजपा ने किया चुनाव का शंखनाद।विपक्षी दलों और असामाजिक तत्वों की ओर से मीडिया पर सरकार व भाजपा के खिलाफ फैलाए जाने वाले दुष्प्रचार के जवाब के लिए किसी मुहुर्त का इंतजार न करें,बल्कि विरोधियों को मजबूत साक्ष्य के साथ करारा जवाब दें। भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिय ने बताया कि सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व युपी के विधायक सलभ मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में भाजपा के मीडिया,सोशल मीडिया,आईटी से जुड़े कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देशानुसार आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश प्रवक्ता नवनीत राजपुरोहित,जोधपुर संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि यदि विपक्षी विकास के मुद्दे पर भ्रम फैलाएं तो जवाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं के वीडियो चलाएं। यदि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर आरोप लगाएं तो काशी विश्वनाथ धाम,अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के वीडियो चलाएं। उन्होंने कहा कि जवाब में मर्यादा का ध्यान भी रखना है। त्रिपाठी ने कहा कि इस समय विरोधियों के पास भाजपा के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि विरोधी दल के किसी भी झूठ का जवाब केन्द्र सरकार की योजना के लाभार्थियों के वीडियो के जरिये दिलाएं। इससे न सिर्फ विरोधियों के झूठ का पर्दाफाश होगा, बल्कि उन्हें मुंहतोड़ जवाब भी मिलेगा।त्रिपाठी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद दुनिया ने भारत का लोहा माना है। प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र को हो ढांचागत विकास हर क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में हुए सकारात्मक बदलाव की सच्ची तस्वीर हर हाल में जनता तक पहुंचनी चाहिए। इसके लिए मीडिया,सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ज्यादा ताकतवर मंच और कोई नहीं हो सकता है। लेकिन इसके लिए कार्यकर्ताओं को खुद को अपडेट रखना होगा।
यह भी पढ़ें – साइबर ठगी के शिकार को वापस मिल गए 1 लाख 982 रुपए
विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका
त्रिपाठी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर युवा शक्ति का है,युवा शक्ति सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय है। युवाओं के बीच अपनी बात पहुंचाने का सोशल मीडिया ही सबसे बेहतर तरीका है।
विपक्षी दल फेक आईडी से कर रहे हमले
त्रिपाठी ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक देख विरोधी फेक आईडी को हथियार बनाकर काम कर रहे हैं। ऐेसे फेक आईडी वालों की पहचान उजागर करनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफ,बेरोजगारी, भ्रष्टाचारी, पेपर लीक के मुद्दे को उजागर करना।
जिलों में बनेगा मजबूत आधार
त्रिपाठी ने कहा कि सोशल मीडिया के शंखनाद के साथ भाजपा मीडिया मजबूत एवं प्रभावी टीम के साथ पार्टी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतर चुकी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का रूप बदलता जा रहा है। इस बदलाव के साथ अपनी कार्यपद्धति को लगातार बदलना है। इस बैठक में मदन बोराणा, संगीता सोलंकी, इन्द्रा राजपुरोहित, सीमा भुवन माथुर, प्रियंका त्यागी, आशा झाझडिया, गौरव जैन, सनिक जैन, विष्णु सरगरा, अरूण जोशी, मुकेश दवे, अंकित पुरोहित, मदुल दवे, सुरेश मेघवाल, घनश्याम भाटी, रविन्द्र परिहार, अजय जोशी, अमरलाल वर्गी सहित भाजपा के मीडिया कार्यकर्ता मौजुद ।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews