भाजपा ने अम्बेडकर को जयंती पर श्रद्धा से किया याद
जोधपुर,बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में नागौरी गेट चौराहे पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा से याद किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
ये भी पढ़ें- रिश्वत मामला,बिलाड़ा थाने का एएसआई सस्पेेंड जेल भेजा
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि बाबा साहब ने अपना जीवन दलितों और गरीबों को समर्पित कर दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता,सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास,जिला पदाधिकारी नरेश सुराणा, भंवरलाल दैया,राजेन्द्र पालीवाल, राजेन्द्र बोहरा,संजय चंदीरामानी, विजय राजौरिया,सुनील भाटी,महेन्द्र छंगाणी,लक्ष्मीनारायण सोलंकी, भवानी प्रताप सिंह शेखावत,चन्द्र प्रकाश टायसन,शशि प्रकाश प्रजापत, सुरेश तेजी,गणेश बिजानी,दिनेश चौधरी,पठान मेहर,अनिल वैष्णव, गजेन्द्र मेवाडा,सुरेश भाटी,किशन लढ्ढा,वरूण धाणदिया,संजू व्यास, मीना सांखला,रविन्द्र परिहार,उमेश पलिया,मनीष पुरोहित सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews