Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री के खिलाफ गृहनगर में जमकर लगे नारे

जोधपुर, जयपुर ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर को हटाने के विरोध में मंगलवार को भाजपा ने कलेक्ट्रेट व मेडिकल कॉलेज चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहनगर में उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र पर हमला किया है।

भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा ने आज चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सहित शहर के विभिन्न स्थान पर विरोध प्रदर्शन किया। जोधपुर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी व राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

जयपुर ग्रेटर

मुख्यमंत्री गहलोत के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि यह हमेशा लोकतंत्र पर हमला करती है। निर्वाचित महापौर व पार्षदों को हटाना लोकतंत्र पर कुठाराघात है। गहलोत ने कहा कि हम लोग महापौर को हटाने का विरोध कर रहे है।

ये भी पढ़े – प्रधानमंत्री की घोषणा का भाजपा ने किया स्वागत

वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल थोप लोकतंत्र की हत्या की थी। इसका नतीजा यह निकला कि वर्ष 1977 में कांग्रेस साफ हो गई। अब गहलोत सरकार भी उसी गलती को दोहरा रही है। आगामी चुनाव में प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

देवेन्द्र जोशी ने कहा कि जयपुर में भाजपा पूरी तरह से एकजुट है। नई महापौर के कार्यभार ग्रहण करने के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा ने नहीं बल्कि राज्य सरकार ने नियुक्त किया है। यह वैकल्पिक व्यवस्था है। हमारा विरोध निर्वाचित महापौर को हटाने के तरीके से है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री गहलोत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उल्लेखनीय है कि जयपुर ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर व कमिश्नर के बीच कचरा उठाने वाली कंपनी को लेकर उपजे विवाद के बाद राज्य सरकार ने महापौर व दो पार्षदों को निलंबित कर दिया था। इसके विरोध में आज भाजपा प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। जोधपुर शहर में भी कई स्थान पर कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां थाम नारेबाजी कर अपना विरोध व्यक्त किया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026