Doordrishti News Logo
  • प्रदेश कोरकमेटी में मंत्री शेखावत,सांसद राजेन्द्र गहलोत सहित 12 सदस्य,चार आमंत्रित सदस्य
  • जोधपुर शहर भाजपा ने जताई खुशी

जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व ने राजस्थान की कोर कमेटी घोषित कर दी है। कोर कमेटी में जोधपुर से केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत व राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत को शामिल किया गया है। कोर ग्रुप में कुल बारह सदस्य और चार अलग से विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किए गए हैं। जोधपुर से केन्द्रीय मंत्री शेखावत व राज्यसभा सदस्य राजेन्द्र गहलोत को प्रमुखता से स्थान देने पर जोधपुर शहर अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी व समस्त भाजपा टीम ने खुशी जाहिर की है। भाजपा जोधपुर के संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान प्रदेश के लिए कोर ग्रुप बनाया है। राष्ट्रीय महासचिव अरूणसिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से विचार-विमश के बाद घोषित किया है। प्रदेश के कोर ग्रुप में कुल बारह सदस्य और चार विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.सतीश पूनिया,नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राज्यसभा सांसद व पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर, उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, जोधपुर सांसद केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल, केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, लोकसभा सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष कनकमल कटारा व सांसद सीपी जोशी कोर ग्रुप के सदस्य होंगे। इसी प्रकार राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद अरूणसिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सांसद राज्यसभा भूपेन्द्र यादव, लोकसभा सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीबेन शियाल तथा राष्ट्रीय सचिव अल्का सिंह गुर्जर को कोर ग्रुप में बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किया गया है।
भाजपा जोधपुर टीम ने जताया केन्द्रीय नेतृत्व का आभार
प्रदेश कोर ग्रुप की टीम में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत को शामिल करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, जिला महामंत्री डाॅ.करणी सिंह खीची, राजेन्द्र पालीवाल, राजेन्द्र बोहरा, चैनसिंह इंदा, संगीता सोलंकी, नरेश सुराणा, सुभाष गहलोत, संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया, संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया, विजय राजौरिया सहित सभी जिला मंत्रियों ने खुशी जताई है। जिलाध्यक्ष देवन्द्र जोशी ने जोधपुर से केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत व राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत को कोर ग्रुप में शामिल करने पर केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026