Doordrishti News Logo
  • जिलाध्यक्ष जोशी परिजनों से मिलने पहुंचे
  • कहा मुख्यमंत्री के गृहनगर में कानून व्यवस्था चैपट

जोधपुर, भीतरी शहर में तीन दिन से लापता मासूम हिमांशु  प्रजापत पुत्र बंशीलाल प्रजापत का शव पोलो ग्राउंड के पास मिलने की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम के घर के आस-पास का पूरा बाजार बंद हो गया।

घटना का पता चलने पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ परिजनों से मिलने पहुंचे और परिजनों व क्षेत्र के लोगों को विश्वास दिलाया कि शहर के लोगों के सुख-दुःख में साथ हैं। संगठन कंधे से कंधा मिलाकर साथ परिवार के साथ खड़ा है।

bjp-expressed-anger-over-the-murder-of-the-missing-innocent

शहर के कुम्हारियां कुआं क्षेत्र से तीन दिन पहले एक मासूम लापता होने की सूचना थी। इसके बाद बुधवार को रातानाडा के पोलो ग्राउंड क्षेत्र में मासूम का प्लास्टिक के बोेरे में शव मिला। यह खबर शहर में आग की तरह फैली और परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, पार्षद लक्ष्मीनारायण सोलंकी, पार्षद मधुमति बोड़ा, पार्षद सुरेश जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता मासूम के परिजनों से मिलने पहुंचे। यहां पर बड़ी संख्या में परिजनों के साथ क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

BJP expressed anger over the murder of the missing innocent

जिलाध्यक्ष जोशी ने परिजनों से मिलकर मासूम के आकस्मिक निधन पर सांत्वना देकर ढांढस बंधाया और विश्वास दिलाया कि भाजपा संकट के समय में पीड़ित परिवार के साथ है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की कि फिरौती मांगने वाले मासूम के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

जोशी ने कहा कि प्रदेश में अपहरण व अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री का गृहनगर भी इससे  अछूता नहीं है। इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा आवश्यकता पड़ने पर सड़कों पर उतरेगी।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता ने जोधपुर शहर में मासूम के अपहरण की घटना व हत्या को लेकर आक्रोश जताया और कहा कि प्रदेश में गत कई माह से दुष्कर्म, बलात्कार व हत्याओं की घटनाओं में इजाफा हुआ है।

आमतौर पर शांत कहे जाने वाले जोधपुर में एक सप्ताह में फायरिंग की दो घटनाएं हो गई अब मासूम की हत्या। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश के गृहमंत्री भी हैं लेकिन उन से अपना घर ही नहीं संभल रहा है। मेहता ने मासूम के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026