यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष और महौपार

  • केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने वीडियो कॉल से की बात
  • यूक्रेन से आई छात्रा सुरभि ने कहा कि तिरंगे की इर्म्पोटेंस पूरी दुनिया में है

जोधपुर, युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों से भाजपा के स्थानीय नेता मिले और केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने वीडिया कॉल पर बातचीत की। यूक्रेन से घर लौटी जोधपुर की बेटी सुरभि श्रीवास्तव ने शेखावत को बताया कि हमारा तिरंगा हमारा गर्व है और इसी तिरंगे के कारण ही युद्ध ग्रस्त क्षेत्र में भारतीय छात्र अपने साथ तिरंगा लेकर बेखोफ होकर सकुशल आ पा रहे हैं। किसी में दम नहीं है कि तिरंगा लगी बस को कहीं कोई रोक दे। दुनियां में हमारे तिरंगे की इम्पोर्टेंस क्या है? यह यूक्रेन से आने वाले किसी भी भारतीय से पूछ सकते हैं। सकुशल वापसी पर जोधपुर के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष और महौपार
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी एवं जोधपुर दक्षिण की महापौर वनिता सेठ, उप महापौर किशन लढ्ढा, पूर्व उपमहापौर देवेन्द्र सालेचा युद्धग्रस्त क्षेत्र यूक्रेन से आए जोधपुर के विद्यार्थियों से मिलने उनके निवास गए। इस दौरान केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत की ओर से विद्यार्थियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। शेखावत ने इन विद्यार्थियों से वीडियो कॉल करके बात भी की। इस मौके पर यूक्रेन से जोधपुर आई सुरभि श्रीवास्तव ने शेखावत को बताया कि यूक्रेेन के कीव में दो बसों में 173 से अधिक विद्यार्थी सवार होकर बॉडर्र पर पहुंचने के लिए रवाना हुए तो किसी ने कहा कि तिरंगा झंडा है क्या? बस में राजस्थान और केरल के विद्यार्थी थे।

यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष और महौपार

इस पर जोधपुर की बेटी सुरभि ने अपने बैग से झंडा निकाला और बस के आगे लगा दिया। इसके बाद बस को एक दो स्थानों पर यूक्रेेन की आर्मी ने बस को रोका लेकिन तिरंगा देखते ही कह दिया कि यह तो भारत के बच्चों की बस है रोका तक नहीं। सुरभि ने अपने हॉस्टल पर भी तिरंगा लगाया था इसके बाद किसी की हिम्मत नहीं हुई कि आकर कोई परेशान कर दे। सुरभि बताती है कि हमारे तिरंगे की क्या अहमीयत है यह तो वहां से आ रहे हर भारतीय से पूछ लो। सुरभि के दादा आर्मी से सेवानिवृत हैं इसलिए वे तिरंगे से बेहद प्यार करती हैं, इसी कारण वहां भी सदैव अपने कमरे में तिरंगा लगाकर रहती थी। यही तिरंगा उनका सुरक्षा कवच बना।

जोधपुर शहर जिला भाजपा यूक्रेन सहायता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पूर्व उप महापौर एवं जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि यूक्रेन में फंसे हुए जोधपुर के अनेक विद्यार्थियों का अपने घर पहुंचने का क्रम आरंभ हो गया है। यूक्रेन से जोधपुर आए देव पुरोहित, सुरभि श्रीवास्तव, सिमरन मेवाड़ा, नेहा भाटी और सविता पुरोहित से मिलने के लिए निवास पर पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत की ओर से सभी का माला पहनाकर स्वागत किया गया। शेखावत ने विद्यार्थियों से वीडियो कॉल पर बातचीत भी की। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र छंगाणी, पार्षद सुरेश जोशी, भाजयुमो अध्यक्ष गौरव जैन, मनीष पुरोहित सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews