Doordrishti News Logo

कुतियां को उलटा लटका बेरहमी से पीटा, केस दर्ज

जोधपुर, शहर रातानाडा इलाके में एक कुतिया को दो युवकों ने उल्टा लटका कर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आने पर चर्चा का विषय बन गया। एक एनजीओ ने युवकों के खिलाफ रातानाडा थाने में इसकी शिकायत देने के साथ कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान के साथ गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। कुछ समय पहले भी नई सड़क़ के पीछे एक श्वान को डंडे से पीटा गया था और उसकी मौत हो गई थी। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

कुतिया को पीटने का मामला रातानाड़ा क्षेत्र का है। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि दोनों युवक कपड़े प्रेस करने का काम करते हैं और रोजाना इसी रास्ते से गुजरते हैं। दो दिन पहले सड़क़ पर गुजरते वक्त दोनों युवकों ने एक फीमेल डॉग की पैर पकड़ कर उसे जमीन पर पटका। इसके बाद उसे बीच सड़क़ पर ले आए। एक युवक ने पैर पकड़ कर फीमेल डॉग को उल्टा लटका दिया। दोनों युवक उसे लात और घूंसे मारने लगे। युवकों ने कुतिया को कार और ऑटो पर भी फेंक-फेंक कर मारा। अब एनजीओ की तरफ से रातानाडा थाने में इस बारे में शिकायत दी गई है। पुलिस की तरफ से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: