Doordrishti News Logo

विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

जोधपुर(डीडीन्यूज),विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी। शहर में अलग- अलग स्थानों से तीन गाडिय़ां चोरी हो गई। संबंधित थानों में रिपोर्ट दी गई।
कुचेरा के खजवाना हाल मदेरणा कॉलोनी निवासी इकबाल पुत्र जमाल खान ने शास्त्रीनगर पुलिस को बताया कि वह एमडीएम अस्पताल आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। इसी तरह मंडोर थाने में दी रिपोर्ट में दिलीप नगर गली नंबर 5 मंडोर निवासी धीरज पुत्र अशोकचंद जैन ने पुलिस को बताया कि 21 मई की दोपहर में अज्ञात शख्स उसकी बाइक को चुरा ले गया।

लूणावास चारणान के रहने वाले अनोप पुत्र सुरेशराम मेघवाल ने महामंदिर पुलिस को बताया कि केशवगढ़ गार्डन के पास बिजलीघर तिराहा शिकार बेरा से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया।

इश्किया गजानंदजी मंदिर आई महिला की स्कूटी से सोने का कड़ा चोरी

ऋण दिलाने के नाम पर बैंक खाता खोल धोखाधड़ी 
मथानिया पुलिस के अनुसार बिंजवाडिया निवासी रमेश सांखला पुत्र भीखमचंद सांखल ने एक मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि रजासनी निवासी दीपक गहलोत उर्फ संदीप माली,बालरवा निवासी जितेन्द्र परिहार ने गत वर्ष 1 जनवरी को उसकी फर्म के नाम पर ऋण दिलाने के नाम से दस्तावेज लेकर एसबीआई बैंक बालरवा में खाता खुलवाया। इस खाते में उन्होंने ऋण तो नहीं दिलाया मगर खाते से छेड़छाड़ करते हुए लेन देन कर डाला। बाद में उसे नोटिस मिलने पर पता लगा कि उसके साथ उक्त लोगों ने धोखाधड़ी की है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026