बाइक चोर गैंग को पकड़ा,दो गिरफ्तार चोरी की बाइक जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाइक चोर गैंग को पकड़ा,दो गिरफ्तार चोरी की बाइक जब्त।शहर की कुड़ी भगतासनी पुलिस ने एक बाइक चोर गैंग का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है।

थानाधिकारी हमीर सिंह ने बताया कि 09 अक्टूबर को रावटी रोड सूरसागर निवासी गजेन्द्र सिंह पुत्र नारायण सिंह ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दी थी। उसकी बाइक आठ अक्टूबर को गोरा होटल के पास से चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश व पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार टीम गठित की गई।

डराने-धमकाने के लिए रखता था देशी पिस्टल पकड़ा गया

सीसीटीवी फु टेज से आए पकड़ में 
टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक कर तलाश की तो बाइक चोर गैंग का खुलासा हो गया। पुलिस टीम ने गांव रिया सेठा री पीपाड़ सिटी सम्पत पुत्र रामनारायण मेघवाल और खटीक मौहल्ला पीएस सिटी कोतवाली जिला चितौडग़ढ़ निवासी लोकेश पुत्र राजु को दस्तयाब कर उनके कब्जे से चुराई गई बाइक को बरामद किया। उनसे अन्य चोरियों की वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026