Doordrishti News Logo

विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

जोधपुर,कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्र से वाहन चोर बाइक चुरा ले गए। संबंधित थाना पुलिस अब बाइक चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
कुड़ी पुलिस ने बताया कि खेतेश्वर नगर सांगरिया फांटा निवासी देवेन्द्र गोयल पुत्र जितेन्द्र कुमावत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 3 मई को वह केके कालोनी आया था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया।

ये भी पढ़ें-मतीरे के बीज के कट्टों के नीचे शराब की तस्करी,लाखों की शराब पकड़ी

इसी तरह राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में बोरूंदा के रणसी गांव निवासी पूनाराम पुत्र शेषाराम ओड़ ने पुलिस को बताया कि 2 मई को वह केरू गांव में आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। देवनगर पुलिस ने बताया कि गुरों का तालाब काली टंकी कन्हैया कॉलोनी निवासी भंवानी शंकर पुत्र अनोपाराम सुथार की बाइक पाल लिंक रोड स्थित एक छात्रावास के पास से चोरी हो गई।
सुभाष नगर राम मंदिर के पास पाल रोड निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र सायरचंद ने प्रतापनगर पुलिस को बताया कि उसकी बाइक एसबीआई शाखा आखलिया के पास से चोरी हो गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: