महिने भर पहले चोरी हुई बाइक का खुलासा,दो वाहन चोर पकड़े
जोधपुर,(डीडी न्यूज)। महिने भर पहले चोरी हुई बाइक का
खुलासा,दो वाहन चोर पकड़े। शहर की खांडा फलसा पुलिस ने बाइक चोरी प्रकरण में दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त किया है। आरेापियों से अब अन्य वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर पूछताछ की जा रही है।
इसे भी पढ़ें – कार में सवार युवक को पकड़ा,धारदार हथियार बरामद
थानाधिकारी बलवंतराम ने बताया कि भीेलीबाई का मंदिर के पीछे रहने वाले कमलेश परिहार पुत्र नैनूराम परिहार की बाइक 4 जनवरी की रात को घर के बाहर से चोरी हो गई थी। जिस पर थाने में रिपोर्ट दी गई।
पुलिस ने वाहन चोरों का पता लगाने के लिए एक टीम एएसआई गोविंद राम,हैडकांस्टेबल जयप्रकाश,रमेश कुमार,कांस्टेबल बलवंतराम,गोपी चंद एवं दिनेश की गठित की। पुलिस टीम ने आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर अब दो शातिर वाहन चोरों मूलियों की चौकी सिंधियों का बास सिवांवी गेट निवासी समीर खां पुत्र सागर एवं ताबूतों का चौक सिंधियों का बास निवासी दीपक पुत्र घनश्याम को गिरफ्तार किया है।
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

