Doordrishti News Logo

ट्रक चालक की लापरवाही से गई बाइक सवार की जान

अहमदाबाद ले जाते बीच रास्ते तोड़ा दम

जोधपुर,ट्रक चालक की लापरवाही से गई बाइक सवार की जान। शहर के निकट जैसलमेर हाईवे पर बड़ली तिराहा के पास में 19 अप्रेल को बाइक सवार युवक को पीछे आई एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मारने के साथ कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का काफी दिनों तक एमडीएम अस्पताल में उपचार चलता रहा। 29 को उसे अहदमाबाद रैफर किया गया। मगर बीच रास्ते उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा ने ट्रक चालक के खिलाफ अब रिपोर्ट दी है। मामले में राजीव गांधी नगर पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें – जिला व ब्लॉक स्तर पर जनआधार हेल्प डेस्क स्थापित

सालोड़ी स्थित खाबां की ढाणी निवासी भंवरलाल पुत्र चौथाराम विश्रोई की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका भतीजा कैलाश पुत्र चैनाराम विश्रोई 19 अप्रैल को अपनी बाइक लेकर घर की तरफ आ रहा था। तब जैसलमेर हाईवे पर बड़ली तिराहा स्थित खेतेश्वर विद्या पीठ के सामने पीछे से आ रही एक ट्रक के चालक ने उसे साइड में चलते के टक्कर मार दी। हादसे में उसका भतीजा नीचे गिरने के साथ कुचला गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एमडीएम अस्पताल मेें इतने दिनों तक उपचार चल रहा था। 29 अप्रेल को परिजन उसे अहमदाबाद लेकर जा रहे थे तब बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। राजीव गांधी नगर पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया। ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026