Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत।शहर के कालीबेरी-रूपावतों का बेरा रोड पर सडक़ हादसे में घायल हुए वृद्ध की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। उसके पुत्र की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।

अक्षरधाम दर्शन को आई महिला की कार से आभूषण का बैग चोरी

सूरसागर पुलिस ने बताया कि गोयलों की ढाणी निवासी सुमेरराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता 65 वर्षीय नृसिंहराम बाइक लेकर रूपावतों का बेरा-कालीबेरी से घर की तरफ आ रहे थे। तब किसी वाहन चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बाद में एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर सोमवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव परिजन को सौंपा।