Doordrishti News Logo

बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस रेलसेवा रीशड्यूल रहेगी

बीकानेर-मेड़ता रोड रेलखण्ड पर सम्पूर्ण रेल पथ नवीनीकरण कार्य

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस रेलसेवा रीशड्यूल रहेगी। रेलवे द्वारा बीकानेर-मेडता रोड रेलखण्ड पर नागौर-बदवासी स्टेशनों के मध्य सम्पूर्ण रेल पथ नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार इस कार्य के कारण गाडी संख्या 22632, बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस 15 मार्च से 10 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।