Doordrishti News Logo

बडी लूट या डकैती की थी योजना, पुलिस ने पहले ही पकड लिया

  • दो गिरफ्तार,तीन फरार,
  • एसयूवी के साथ मिर्च पाउडर,चाकू और अन्य हथियार बरामद

जोधपुर,शहर की महामंदिर पुलिस ने बड़ी लूट या डकैती होने से बचा लिया। योजना बना रहे कुछ युवकों को पुलिस पकड़ने गई तब दो आरोपी हाथ लगे जबकि तीन लोग भागने में सफल हो गए। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के पास से एसयूवी के साथ मिर्च पाउडर,चाकू,रस्सी और टी आदि बरामद किए हैं। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। दो दिन पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

थानाधिकारी हरीशचंद सोलंकी ने बताया कि शनिवार की रात को कुछ लोग महामंदिर एरिया में सफारी गाड़ी में सवार थे। यह लोग संदिग्ध लगने पर पुलिस की गश्त कर रही टीम वहां पहुंची। मगर उससे पहले ही तीन लोग गाड़ी से उतर कर भाग गए। बाद में सवार दो युवक बासनी तंबोलिया निवासी चुतरराम उर्फ चुतरसिंह पुत्र गुलाबराम और नटों की ढाणी पालड़ी सिद्धा बोरूंदा निवासी किशोरराम पुत्र वकीलराम राजनट को पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से चाकू बरामद किया। गाड़ी की तलाशी लिए जाने पर उसमें रस्सी,मिर्च पाउडर,एक टी जो हथियारनुमा है आदि जब्त कर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। पूछताछ की जा रही है। इनके साथियों की पहचान के साथ तलाश जारी है। पूछताछ में बताया कि यह लोग बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने वाले थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शराब के नशे में मामूली बोलचाल पर युवक की हत्या

August 9, 2026

दान में मिले 10 कैडवर पर 50 से अधिक सर्जनों ने सीखी जटिल पेल्विएसीटैबुलर सर्जरी

August 9, 2026

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026