bholenaths-cheers-echoed-in-the-temples-of-the-city

शहर के मंदिरों में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

महाशिवरात्रि

  • हर्षोल्लास से मनाई महाशिवरात्रि
  • सुबह से मंदिरों में बही दुग्ध धाराएं

जोधपुर,शहर में शनिवार को महाशिव रात्रि का पर्व धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही शिव मंदिरों में भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। मंदिरों में एक तरफ दुग्ध की धाराएं बह निकली तो दूसरी तरफ कई तरह से धार्मिक अनुष्ठान मंदिरों में हुए। महिलाओं और युवाओं की तरफ से मंदिरों में विभिन्न तरीके से अभिषेक किए गए। इधर शहर में शाम को विहिप की ओर से शिव बारात का आयोजन भी किया गया। शाम को मंदिरों मेें भजन संध्याओं के साथ रूद्रीपाठों को आयोजन भी हुआ।

शनिवार सुबह से ही शिवरात्रि के पर्व को देखते हुए लोगों ने व्रतोपवास रख कर भगवान भोलनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। मंदिरों को आकर्षक फूल मंडली से सजाने के साथ रोशनी की गई।

bholenaths-cheers-echoed-in-the-temples-of-the-city

ये भी पढ़ें- आधी रात को फाइनेंसकर्मी के घर के बाहर खड़ी गाडिय़ों को फूंका

शहर के सिद्धनाथ महादेव मंदिर, अचलनाथ,रातानाडा शिव मंदिर, सरदारपुरा तारघर के पास दूरसंचारेश्वर महादेव,उम्मेद उद्यान स्थित महादेव मंदिर,गोल बिल्डिंग स्थित गोरेश्वर महादेव,पातालेश्वर महादेव,20-ई सेक्टर स्थित सिध्देश्वर महादेव के साथ शहर में कई स्थानों पर स्थित महादेव मंदिरों में सुबह से ही विशेष अभिषेक एवं अनुष्ठान किए गए।

बच्चों से लेकर बड़ों ने भी आज महादेव का व्रतोपवास रखा। महिआओं और युवतियों ने शिवलिंग पर दूधाभिषेक के साथ आचमन, बिल्व पत्र,गुलाब,चंदन और पंचामृत से अभिषेक किया है। मंदिरों में भगवान शिव के नाम पर टंकोरे बजे। भगवान शिव पार्वती विवाहोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाते हुए शहर के मंदिरों में शाम को विशेष आयोजन भी हुए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews