Doordrishti News Logo

भीलवाडा पुलिस का पांच हजार का इनामी बदमाश दोस्त के घर से पकड़ा

  • कार भी बरामद
  • बनाड़ थाने का है हिस्ट्रीशीटर
  • डांगियावास में लूट प्रकरण वांछित
  • सहयोगी भी गिरफ्तार

जोधपुर,कमिश्ररेट की डांगियावास पुलिस ने बुधवार को भीलवाड़ा पुलिस में पांच हजार का इनामी बदमाश को जोधपुर में जालेली फौजदार गांव में उसके मित्र के घर से पकड़ा है। आरोपी डांगियवास थाने में लूट प्रकरण में वांटेड होने के साथ ही बनाड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने घर से उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों से अब पूछताछ चल रही है। पुलिस ने मौका स्थल से कार को भी जब्त किया है।

डीसीपी पूर्व डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के साथ हथियार एवं मादक पदार्थ तस्करों के खिला opफ कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में बुधवार को डांगियवास थानाधिकारी कन्हैयालाल की टीम ने जाजीवाल विश्रोईयां निवासी हनुमान पुत्र चुतराराम विश्रोई एवं उसके सहयोगी जालेली फौजदार निवासी श्रवण पुत्र भंवरलाल विश्रोई को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि आरोपी हनुमान विश्रोई बनाड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है और डांगियावास थाने में लूट के प्रकरण में वांछित चला आ रहा था। इसके अलावा भीलवाड़ा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। इनामी अपराधी हनुमान विश्नोई के खिलाफ प्रदेश में मोडक कोटा ग्रामीण,रोहट पाली, कोतवाली नागौर, खेहनगोरिया जयपुर पूर्व, विजय नगर अजमेर,रायला भीलवाडा, गुलाबपुरा, निकुंभ चितौडगढ में वांछित चला आ रहा है। डांगियावास, उदयपुर के गोगूंदा में स्थाई वारंटी होने के साथ बनाड़ में वारंट में वांछित है।

13 प्रकरण आए सामने

आरोपी हनुमान विश्रोई के खिलाफ अब तक 13 प्रकरण विभिन्न थानों एवं धाराओं में दर्ज हो रखे हैं। ज्यादातर में ट्रायल केसेज हैं। आरोपी श्रवण विश्रोई के खिलाफ एक प्रकरण बिलाड़ा में दर्ज हो रखा है।
पुलिस की टीम में थानाधिकारी कन्हैयालाल के साथ एएसआई परमेश्वरलाल,हैडकांस्टेबल डीएसटी पूर्व देवाराम,ओमाराम, डांगियावास थाने के कांस्टेबल रामपाल, सुमेरसिंह, अजीत सिंह एवं दिलीप को शामिल किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026