Doordrishti News Logo

भाविप ने पौधरोपण कर मनाया पर्यावरण दिवस

जोधपुर,भाविप ने पौधरोपण कर मनाया पर्यावरण दिवस। विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद मारवाड़ शाखा द्वारा तखत सागर सिद्धनाथ रोड पर स्थित नए फ़िल्टर प्लांट परिसर में सुबह विभिन्न किस्म नीम,पीपल,बड़,बादाम, अमरुद,नीम्बू,आंवला,शीशम के 4-5 फुट के 60 पौँधे डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल के सौजन्य से लगाए गए।
पूर्व के वर्षों में मारवाड़ शाखा सदस्यों द्वारा जो पौधे लगाए गए थे उनकी ग्रोथ एवं संरक्षण का भी जायजा लिया।

यह भी पढ़ें – अलग अलग सड़क हादसों मेें तीन की मौत

इस अवसर पर सपत्नी जगदीश प्रसाद शर्मा परिषद् प्रांतीय अध्यक्ष,सपत्नी डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल शाखाअध्यक्ष,डॉ दर्शन कुमार ग्रोवर सचिव,कैलाश चंद्र राजपुरोहित उपाध्यक्ष, गायत्री एवं हरी कृष्णानी सहसचिव,सपत्नी सुरेंद्र वैष्णव सह सचिव, गोपा राम चौधरी सदस्य, मनोज माथुर सदस्य, राजेंद्र सिंह सरा सदस्य, दरिया सिंह यादव ( पर्यावरण विद former director – Technical Education), भूपेंद्र देथा (SE- PHED), वर्षा मीणा (AE PHED) एवं स्थानीय अभियंता/ तकनिकी स्टाफ ने उपस्थित रह कर पर्यावरण संरक्षण के कार्य में सहयोग किया।

पौधारोपण पश्चात एक गोष्ठी की गई जिसमें दरिया सिंह यादव ने आगाह किया कि अब ग्लोबल वार्मिंग ने ग्लोबल फ्राइंग का रूप ले लिया है और यदि पृथ्वी पर हम लोगो ने एनवायरनमेंट फ्रेंडली कार्य तेज़ी से नहीं किए तो वह दिन दूर नहीं जब यहाँ पर जीवन कठिन हो जायेगा। डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल ने पर्यावरण संरक्षण के क्रम में पानी का अपव्यय रोकने और अपने आस पास सभी को पर्यावरण संरक्षण की महता से परिचित कराने का निवेदन किया। साथ ही सभी को सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सरकारी विद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी-पटेल

January 24, 2026

अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त, माइनिंग एक्ट में केस दर्ज

January 24, 2026

शादी वाले घर में लाखों की चोरी परिवार के लोग मुंबई थे

January 24, 2026

मादक पदार्थ रखने और बेचने वालों को पुलिस ने पकड़ा चार प्रकरण दर्ज

January 24, 2026

घर और सार्वजनिक स्थल पर मादक पदार्थ का सेवन करते दस लोग गिरफ्तार

January 24, 2026

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होगा मतदाता जागरूकता पदयात्रा व साइकिल रैली का आयोजन

January 24, 2026

रोजगार मेले के जरिए लाखों युवाओं को मिल चुके नियुक्ति पत्र- प्रधानमंत्री

January 24, 2026

बसंत पंचमी महापर्व पर एक करोड़ से अधिक ने लगाई संगम पर डुबकी

January 24, 2026

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्ट्रेट में दिलाई शपथ

January 24, 2026