भाटी जिंदादिल व श्रमिकों के सच्चे सिपाही थे-गहलोत

जोधपुर(डीडीन्यूज),भाटी जिंदादिल व श्रमिकों के सच्चे सिपाही थे- गहलोत।श्रमिक नेता मोहन सिंह भाटी स्मृति पुस्तिका के विमोचन समारोह का आयोजन जोधपुर डिस्कॉम बिजली कर्मचारी संघ इंटक के बैनर तले शिवबाड़ी चांदपोल में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आतिथ्य व राजस्थान इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

समारोह में उपस्थित इंटक पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोहन सिंह भाटी को श्रमिकों का सच्चा व ईमानदार नेता बताते हुए कहा कि वो साफ़ दिल के इंसान थे। उन्होंने मेरे से श्रमिक हित में कई निर्णय करवाए थे। आज की पीढ़ी को उनके बताए मार्ग पर चलकर इंटक को मज़बूत करते हुए श्रमिकों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर भाटी के बारे में कई बाते बताते हुए कहा कि उनके निधन से श्रमिक वर्ग को बड़ी शती हुई है।
इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली ने भाटी को बहुत स्पष्टवादी नेता बताते हुए कहा कि वे सदैव श्रमिकों के लिए सोचते थे तथा श्रमिक की वाजिब माँगो हेतु सदैव तत्पर रहते थे। इस अवसर पर इंटक द्वारा समारोह में पधारे अतिथियों का माल्यार्पण व साफा पहिना कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया।

समारोह को मनीषा पंवार,मृगेंद्र सिंह भाटी,रमेश व्यास,मंडल दत्त जोशी, सुरेश सत्यानी,जितेन्द्र सिंह,प्रकाश सतपाल,हुकम चंद चौहान यादि ने भी संबोधित करते हुए भाटी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के संयोजक व लेखक कांति त्रिवेदी ने पुस्तक के बारे बताते हुए भाटी के बारे में जानकारी दी। संचालन अर्पित गांधी ने किया।

राजकीय आईटीआई जोधपुर में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

संगठन के चंदन शर्मा व मंडल दत्त जोशी ने बताया कि इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीषा पंवार पूर्व विधायक,महापौर कुंती परिहार,पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सोलंकी,धर्मेन्द्र राठौड़ पूर्व अध्यक्ष आरटीडीसी,रमेश व्यास सेक्रेटरी जनरल राजस्थान इंटक,मंडल दत्त जोशी उपाध्यक्ष राजस्थान इंटक, मनोज वैष्णव अध्यक्ष जोधपुर डिस्कॉम बिजली कर्मचारी संघ इंटक,हुक्म चंद चौहान महामंत्री जोधपुर डिस्कॉम बिजली कर्मचारी संघ इंटक,प्रकाश सतपाल सरंक्षक जोधपुर डिस्कॉम बिजली कर्मचारी संघ इंटक,जिला अध्यक्ष दक्षिण कांग्रेस नरेश जोशी,सलीम ख़ान जिला अध्यक्ष कांग्रेस उत्तर, इंटक जिलाध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी,महेंद्र बोहरा अध्यक्ष श्रीमाली समाज, करीम जॉनी, उप महापौर व सुपारश भंडारी वरिष्ठ कांग्रेसी इत्यादि थे।
इस आयोजन में जोधपुर,पाली जैसलमेर आबू,सीकर,उदयपुर, बीकानेर,सिरोही इत्यादि सुदूर स्थानों से विद्युत श्रमिक व इंटक के पदाधिकारी आए थे।वे मोहन सिंह भाटी अमर रहे के नारे लगा रहे थे।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026