Doordrishti News Logo

भारत विकास परिषद की प्रान्तीय महिला कार्यशाला सम्पन्न

भारत विकास परिषद राजस्थान पश्चिम प्रान्त

जोधपुर,भारत विकास परिषद की प्रान्तीय महिला कार्यशाला सम्पन्न। भारत विकास परिषद की प्रान्तीय महिला कार्यशाला एवं सम्मेलन का आयोजन नन्दनवन शाखा के आतिथ्य में स्थानीय लघु उद्योग भारती भवन में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में साहित्यकार डॉ.पद्मजा शर्मा ने कहा कि बिना त्याग व समर्पण के समाज व राष्ट्र का विकास सम्भव नहीं है। कविता के माध्यम से उन्होंने त्याग का महत्व समझाते हुए कहा कि बिना किसी चाहत के देना ही त्याग है।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई

समारोह की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री दुर्गा दत्त शर्मा ने कहा कि राष्ट्र का विकास बिना महिलाओं की भागीदारी के सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकारों की बात सभी करते हैं लेकिन जब तक हम नागरिक कर्तव्यों का पालन नहीं करेंगे सकारात्मक सामाजिक बदलाव सम्भव नहीं है। क्षेत्रीय प्रतिनिधि गुणमाला अग्रवाल ने महिलाओं में आत्मविश्वास के लिए स्वालम्बन पर जोर दिया।

प्रान्तीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में प्रान्त की 17 शाखाओं से 141 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। प्रान्तीय महिला संयोजक प्रमिला गहलोत ने बताया कि कार्यशाला में डाॅ.सूरज माहेश्वरी ने एनीमिया मुक्त भारत,जोधपुर मुख्य शाखा अध्यक्ष अर्चना बिड़ला ने आत्मनिर्भर भारत,प्रमिला गहलोत ने संस्कृति सप्ताह,नूतन बाला कपिला ने संस्कार प्रकल्पों तथा इन्दु शर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर मार्गदर्शन किया।

प्रान्तीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने भारत विकास परिषद के उद्देश्य एवं अवधारणा की व्याख्या की। प्रान्तीय महासचिव डॉ.महेन्द्र गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिला कार्यकर्ताओं तथा जन कल्याण निधि में अनुदान देने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। प्रान्तीय सम्पर्क प्रमुख लोकेश मित्तल तथा प्रकाशन प्रभारी सुरेश चन्द्र भूतड़ा ने बताया कि कार्यशाला में प्रांतीय परिषद सदस्य निर्देशिका, शाखा मार्गदर्शिका पुस्तक तथा परिचय पेम्पलेट का विमोचन किया गया।

आयोजक शाखा अध्यक्ष शैलेश माहेश्वरी तथा महिला संयोजक बीना बालानी ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा प्रान्तीय महासचिव डॉ.महेन्द्र गहलोत ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव सेवा भवानी शंकर गौड़,प्रान्तीय संरक्षक ब्रिगेडियर नरेन्द्र मल सिंघवी, प्रान्तीय वित्त सचिव रामाकिशन भूतड़ा, प्रान्तीय मीडिया प्रभारी रामस्वरूप भटनागर,प्रान्तीय सह सम्पर्क प्रमुख जगदीश झंवर तथा प्रान्तीय व शाखाओं की दायित्वधारी महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं। संचालन डॉ.सूरज माहेश्वरी,डॉ.कमला कैला,उषा अखावत तथा मधु शेखावत ने किया।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026