Doordrishti News Logo

भारत विकास परिषद की वर्चुअलबैठक में हुआ निर्णय

जोधपुर, जिन परिवारों ने कोरोना में कमाऊ सदस्य खोया है,भारत विकास परिषद उनको तात्कालिक एवं दीर्घकालीन सहायता उपलब्ध करायेगा। यह निर्णय परिषद की जोधपुर जिले की वर्चुअल बैठक में लिया गया। इस अवसर पर जरूरत मन्दों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श हेतु महानगर चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डा. दर्शन ग्रोवर के नेतृत्व में नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श सेवा का भी शुभारम्भ किया गया। यह जानकारी देते हुए जोधपुर जिला प्रभारी एवं शहर समन्वयक लोकेश मित्तल ने बताया कि सकारात्मकता के विकास के लिए वर्चुअल अभिरुचि शिविर एवं योग शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

Bharat Vikas Parishad will help families losing earning members in Corona
बैठक में प्रान्तीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान परिस्थितियां कठिन अवश्य है पर हम एकजुट होकर इन परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं । इस समय सकारात्मक रहते हुए सभी सदस्यों के सम्पर्क में रह कर स्वयं को सुरक्षित रखते हुए जरुरतमन्दों की सेवा करनी है।

ये भी पढ़े :- केन्द्रीय मंत्री ने केलनसर सीएचसी अस्पताल में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राष्ट्रीय मंत्री मुकन सिंह राठौड़ ने अपने मार्गदर्शन में सभी सदस्यों को निराशा का भाव त्यागने और संगठन को सक्रिय रखने का आव्हान किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा ने अनुशासन,समर्पण व प्रोटोकॉल पर बल दिया। प्रान्तीय महासचिव प्रदीप राठी ने सदस्यता लक्ष्य, प्रान्तीय संगठन मंत्री डा. वीडी दवे ने शाखा की बैठकों व प्रान्तीय वित्त सचिव धनराज व्यास ने आय-व्यय लेखों की समीक्षा की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रकल्प समिति सेवा के सचिव अनिल गोयल, प्रान्तीय संरक्षक डा. डीएल माथुर, विकास रत्न शशि कुमार बिड़ला, ब्रिगेडियर नरेन्द्र मल सिंघवी,पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष एसके जैन, प्रान्तीय उपाध्यक्ष रामाकिशन भूतड़ा सहित जिले की सभी 8 शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष एवं प्रान्तीय दायित्वधारी उपस्थित थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026