कर्ज में डूबा होने पर खुद के घर में लगा ली सैंध,लाखों के जेवरात चुराकर पुलिस को किया गुमराह

  • आखिरकार जांच पड़ताल में खुल गई पोल
  • बीस लाख का कर्जा हो रखा

जोधपुर(डीडीन्यूज),कर्ज में डूबा होने पर खुद के घर में लगा ली सैंध,लाखों के जेवरात चुराकर पुलिस को किया गुमराह। शहर के माता का थान स्थित नवोड़ा बेरा क्षेत्र में 10 जुलाई की रात को दो मंजिला मकान में चोरी हो गई। घर से तकरीबन 30 लाख के जेवरात चोरी हो गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया और जांच आरंभ की। काफी जांच के बाद पुलिस ने परिवादी को ही अपने घर में चोरी के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। अब तक जांच में सामने आया कि वह कर्ज तले डूबा हुआ है।

उसकी राधा कृष्ण फैशन पाइंट नाम से कपड़े की दुकान माता का थान क्षेत्र में है। दुकान में बीस लाख का कर्ज हो रखा है। कई लोगों से उसने उधार भी ले रखा है। भविष्य में उधारी की रकम चुकाने की स्थिति में नहीं होने और कोई भी उधार नहीं देने की स्थिति को देखते हुए उसने अपने ही घर में चोरी व्यूह रचना की। उसने अपनी मां,दादी और चाचा के गहनों को चुरा लिया। उसके मां पिता तीर्थ पर गए हैं और ऐसे में उसके लिए यह अच्छा मौका है। उसने सोचा रुपए गहने चुरा लूंगा और बाद में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवा दूंगा। उसने अपने ही घर की अलमारी और बक्सों के ताले तोड़े फिर चुराए गए गहनों को ऊपरी मंजिल में छुपा दिया। वह अकेला ही घर पर था। सुबह आस पास के लोगों को बताया कि उसके घर में चोरी हो गई है।

पुलिस ने की सूक्ष्मता से जांच
पुलिस को जब बड़ी चोरी की सूचना मिली तो एमओबी को भी बुलाया गया। साथ ही पुलिस ने चोरी गए सामान के साथ घर के अलमारी बक्सों का बारिकी से निरीक्षण किया। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को भी खंगाला। बाद में पुलिस ने परिवादी को अपने ही घर में चोरी करने और पुलिस को गुमराह किए जाने पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला महज 7 घंटों में खोल दिया।

परिवादी आरोपी ने दी थी यह रिपोर्ट 
नवोड़ा बेरा माता का थान मगरा पूंजला के श्रवण गहलोत पुत्र मगराज गहलोत ने पुलिस में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 10 जुलाई की रात 12.30 बजे पत्नी सहित सोया था। घर के सभी दरवाजे और अलमारी व बक्सों के ताले सही सलामत लगा कर सोए थे। उसका दो मंजिला मकान है। वह दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। अलमारी और बक्से नीचे वाले मकान में रखे हुए थे। माता-पिता बाहर तीर्थ पर गए हुए हैं। सुबह उठे तब घर के मुख्य दरवाजे का कूंटा टूटा हुआ था। घर के अंदर नीचे जाकर देखा तो अलमारी और बक्से के ताले टूटे हुए थे। जिसमें रखे 40 हजार नगद 27.3 तोला सोना व कुल 3.4 किलो चांदी के आभूषण चोरी हो गए।

जोधपुर: शातिर वाहन चोर पकड़ा

यह आभूषण हुए चोरी 
घर से चोर बोरिया 4 तोला,नेकलेस 4 तोला, 3 लूंग 1.5 तोला,टीका 0.5 तोला,गले की चेन 1 तोला,3 अगुठी 1.5 तोला,1 कंठी 2 तोला, कानों के टॉप्स 1 तोला,बोरिया 4.5 तोला,एक और नेकलेस 4.5 तोला, चेन व लूंग 2.5 तोला, मंगलसुत्र 3 तोला,चांदी की तीन ईट 2 किलो, कंदोरा,पायल 250 ग्राम,नेकलेस 10 तोला आदि ले गए।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026