Doordrishti News Logo

बसुंधरा राजे 4 मार्च को सालासर में मनाएंगी अपना जन्म दिन

-रोहट से जयपुर जाते हुए जोधपर में रुकीं कुछ देर

जोधपुर,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस बार अपना जन्मदिन 4 मार्च को मनाएगी। तारीख से उनका जन्मदिन 8 मार्च को आता है और उस दिन महिला दिवस पर भी होता लेकिन इस बार होली का त्यौहार होने के कारण वह 4 तारीख को सालासर में आयोजन कर अपना जन्मदिन मनाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रोहट से पहुंची जोधपुर पहुचने पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। जोधपुर के नेताओं से उन्होंने इस बारे में भी चर्चा की। मंगलवार सुबह रोहट से जयपुर लौटते समय कुछ देर के लिए जोधपुर में रुकी। एयरपोर्ट लॉज में उन्होंने भाजपा नेताओं से मुलाकात की। भाजपा में वसुंधरा ग्रुप से जुड़े नेता एक बार फिर सक्रिय नजर आए।

यह भी पढ़िए- खाना बनाने की बात पर साथी मजदूर की हथौड़ा मार कर हत्या

राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, पूर्व सांसद जसवंतसिंह विश्नोई, जेडीए के पूर्व चेयरमैन महेंद्र राठौड़, पूर्व जिला अध्यक्ष जगत नारायण जोशी और पूर्व सांसद रामनारायण डूडी सहित अन्य नेता उनकी अगवानी करने एयरपोर्ट पहुंचे।वसुंधरा ने यहां काफी देर तक नेताओं से बात की और जोधपुर जिले का राजनीतिक फीडबैक भी लिया।

इसे भी पढ़ें- नौकर साथी के संग मिलकर चुरा रहा हजारों का किराणा

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने जोधपुर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल भी खड़े किए। पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण लाल पंचारिया, पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़,पूर्व विधायक जोगा राम पटेल,पूर्व मंत्री मेघराज लोहिया, पूर्व मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत,पूर्व विधायक मदन राठौड़,कमसा मेघवाल, अर्जुनलाल गर्ग,भाजपा प्रदेश मंत्री केके विश्नोई सहित अन्य मौजूद थे।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026