Railway

बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट प्रयागराज की जगह सूबेदारगंज स्टेशन पर रुकेगी

माघ मेला-2026 के दौरान रहेगा परिवर्तन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट प्रयागराज की जगह सूबेदारगंज स्टेशन पर रुकेगी। माघ मेला-2026 के दौरान प्रयागराज जंक्शन पर बढ़ने वाली भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने बाड़मेर-हावड़ा- बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव में महत्वपूर्ण बदलाव किया है।

रेलवे प्रशासन ने मेला अवधि में ट्रेन का प्रयागराज जंक्शन पर ठहराव रद्द कर इसे नजदीकी सूबेदारगंज स्टेशन पर स्थानांतरित कर दिया है जिससे यात्रियों को सुविधा होगी।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अस्थाई व्यवस्था लागू की गई है,जो माघ मेला अवधि तक प्रभावी रहेगी।

इसे भी पढ़िए – जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी

ट्रेन संख्या 12324 – बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस
अवधि – 3 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक कुल 13 ट्रिप
नया ठहराव – सूबेदारगंज स्टेशन
आगमन – सायं 4:15 बजे,
प्रस्थान – 4:20 बजे

ट्रेन संख्या 12323- हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
अवधि – 2 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक,कुल 13 ट्रिप
ठहराव – सूबेदारगंज स्टेशन
आगमन – सुबह 6:50 बजे
प्रस्थान – 6:55 बजे

रेलवे ने बताया कि यह सुपरफास्ट ट्रेन बाड़मेर से बुधवार और शनिवार, जबकि हावड़ा से मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होती है। इसके साथ ही रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे माघ मेला- 2026 अवधि में यात्रा करते समय संशोधित ठहराव और समय की जानकारी पहले से अवश्य चेक कर लें।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026