बैंक ऑफ बड़ौदा रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न
जोधपुर,बैंक ऑफ बड़ौदा रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न हो गई। बैंक ऑफ बड़ौदा रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक शनिवार को जोधपुर में आयोजित की गई थी, जिसमें अंचल अध्यक्ष एचके शर्मा एवं अंचल सचिव प्रकाश जैन मुख्य अतिथि थे। एमएस चौहान ने मंच संचालन की जिम्मेदारी सम्हालते हुए सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। जोधपुर क्षेत्र के नव नियुक्त क्षेत्रीय प्रबंधक ललित कुमार सिपानी का माल्यार्पण कर एवं साफा पहना कर स्वागत किया गया। इस बैठक में जीवन के 75 बसंत पूर्ण करने वाले सदस्यों शांति लाल नाहर, रामेश्वर लाल छंगाणी, गौतम चंद जैन, राम लाल जांगिड़ एवं चिरंजी लाल जैन का सपत्नीक माला,साफा और दुपट्टा पहना कर और अभिनंदन पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
ये भी पढ़ें- डंपिंग स्टेशन बना निगम दक्षिण के लिए फांस,विधायक सूर्यकांता व्यास ने दिया धरना
आयोजन में केएम माथुर,एमएस राठौड़,सुरेंद्र पुरोहित और जीडी देवनानी का सक्रिय योगदान रहा।
एच के शर्मा एवं प्रकाश जैन ने संबोधित करते हुए पेंशन अपडेशन, ग्रेच्युटी,इंश्योरेंस नवीनीकरण इत्यादि मुद्दों पर उपस्थित सदस्यों को समुचित जानकारी दी। उम्र के इस पड़ाव पर अपने शरीर को स्वस्थ और मन एवं दिमाग को शांत रखते हुए शेष जीवन को आनंदमय तरीके से जीने के लिए उपस्थित सदस्यों को प्रोत्साहित किया गया। प्रकाश जैन ने न केवल पति पत्नी,बल्कि समस्त सदस्यों को दुःख सुख में एक दूसरे का नियमित रूप से साथ निभाते हुए सही मायनों में एसोसिएशन की मूल भावना को क्रियान्वित करने का आग्रह किया। अंत में सुरेंद्र पुरोहित ने अतिथियों एवं सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापन करने के साथ ही बैठक सम्पन्न हुआ।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

