Doordrishti News Logo

बनभूलपुरा दंगे का मास्टर माइंड अब्दुल गिरफ्तार

  • पुलिस ने घेराबंदी कर दिल्ली किया गिरफ्तार
  • अब्दुल को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार रुपए का ईनाम की घोषणा

हल्द्वानी,बनभूलपुरा दंगे का मास्टर माइंड अब्दुल गिरफ्तार।उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा दंगे का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

डीजीपी अभिनव कुमार ने अब्दुल को गिरफ्तार करने वाली टीम को 50 हजार रुपए ईनाम देने की घोषणा की है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने शनिवार शाम हल्द्वानी में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बनभूलपुरा दंगा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- खेलकूद प्रतियोगिता राघोत्सव के अंतिम दिन हुए फाइनल मुकाबले

अब्दुल मलिक का पकड़ा जाना पुलिस की बड़ी कामयाबी है। 8 फरवरी को दंगे के बाद से वह फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए छह टीमों का गठन किया गया था। पुलिस लगातार अब्दुल मलिक की तलाश में संभावित जगहों पर दबिश दे रही थी। दिल्ली, मुंबई, गुजरात,उत्तर प्रदेश एवं बिहार में भी पुलिस गई लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। मीणा ने बताया कि अब्दुल मलिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।अब्दुल के विदेश भाग जाने की आशंका के चलते नेपाल बार्डर के साथ ही अन्य जगहों पर आरोपी और उसके पुत्र अब्दुल मोइद के पोस्टर चस्पा कर दिये गए थे। केंद्रीय एजेंसियां भी सतर्क थी।

पुलिस अब उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूरे मामले में पूछताछ करेगी। पुलिस ने अब्दुल मलिक के अलावा तीन अन्य दंगाई फुरकान,मोहम्मद सालिम और रईस उर्फ दत्तू को भी गिरफ्तार किया है। इन्हें मिलाकर पुलिस अबतक 82 दंगाईयों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि कुछ अन्य की अभी भी तलाश की जा रही है। विदित हो कि पुलिस बनभूलपुरा स्थित अब्दुल मलिक के घर की कुर्की कर चुकी है। इसके अलावा बनभूलपुरा दंगे में अब्दुल मलिक को मुख्य दोषी मानते हुए संपत्ति को हुए नुकसान के बदले में 2.44 करोड़ का वसूली नोटिस भी जारी किया जा चुका है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026