Doordrishti News Logo

बागेश्वर धाम सरकार बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे जोधपुर

एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

जोधपुर,बागेश्वर धाम सरकार बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे जोधपुर।बागेश्वर धाम सरकार बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार दोपहर वायुमार्ग से जोधपुर पहुंचे। जोधपुर एयरपोर्ट पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं व भक्तों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें – स्कार्पियो से बाइक को टक्कर मारकर हत्या प्रयास के तीन वांछित गिरफ्तार

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जोधपुर हवाई अड्डे पर मीडिया से संशिप्त बात करते हुए कहा कि वे पहली बार सूर्यनगरी आए हैं। मेरो प्यारो राजस्थान की जय हो। बाला जी कृपा से सबके दर्शन करने आए हैं। हिन्दू नव वर्ष जो हमारी सनातन संस्कृति है उसके लिए हो रहे कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए हैं। हमारा यही उद्देश्य है कि भारत विश्वगुरु बने।

इसे भी पढ़ें- टी स्टाल संचालक पर सरिया से हमला कर पांच हजार की लूट

उन्होंने कहा कि राजस्थान के सब वीर योद्धा हमारी आत्मा हैं,हमारे सब प्रियजन हैं। मेहन्दीपुर बाला जी, सालासर बाला जी,खाटू वाले और बागेश्वर बाला जी की कृपा तो है ही। किसी प्रकार राजस्थान के हिंदुओं में एकता हो जाए इसीलिए बार बार राजस्थान रहे हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि धर्म से रणनीति चलती है,राजनीति से धर्म नही चलता। एक अन्य प्रश्न के जवाब में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जो सनातन में आ रहे हैं,जुड़ रहे हैं या आकर्षित हो रहे हैं वे निश्चित रूप से ऐसी संस्कृति से जुड़ रहे हैं या इसमें आ रहे हैं इसका मतलब वे विश्व कल्याण की कामना की संस्कृति से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे बारबार सूर्यनगरी आना चाहेंगे। वे भविष्य में यहां कथा करने का इरादा रखते हैं। एयरपोर्ट से शास्त्री सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed