Doordrishti News Logo

जोधपुर, राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के चिकित्सकों की टीम द्वारा एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनीषा गोयल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत धींगाणा में कोरोना से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले मरीजों को आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की। पंचायत सहायक सोहनलाल पंवार ने बताया कि ग्राम पंचायत धींगाणा के सरपंच बीरबलराम के आग्रह पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के चिकित्सकों की टीम ने कोरोना रोकथाम हेतु शिविर का आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धींगाणा में किया।

शिविर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले 155 किट वितरित किए गए। चिकित्सकों की टीम में डॉ. मनीषा गोयल, डॉ. हेमंत चंदेलिया, डॉ. प्रदीप, दीप्ति शर्मा, रघु ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में बीएलओ पुखराज, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रामनिवास, आशा सहयोगिनी ने अपनी सेवाएं दी। समाजसेवी भजनलाल सोऊ, अंकित चौधरी, प्रेमचंद रावल, शिवलाल ने गांव-ढाणी में घर-घर से एक-एक लक्षणग्रस्त मरीज को शिविर तक अपने वाहनों से लाकर जांच करवाई। अंत में सरपंच बीरबलराम विश्नोई ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय प्रशासन, सभी चिकित्सकों, निगरानी समिति के सदस्यों तथा ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़े :- बैशाखी पूर्णिमा पर वृक्षारोपण अभियान का आगाज

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026