सालावास-लूनी ट्रैक पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिंग्नलिंग का कार्य पूरा

रेल संचालन समयबद्ध और सुरक्षित होगा

जोधपुर(डीडीन्यूज),सालावास-लूनी ट्रैक पर ऑटोमेटिक ब्लॉकसिंग्नलिंग का कार्य पूरा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के भगत की कोठी-मारवाड़ जंक्शन रेलखंड के सालावास से लूनी स्टेशनों के मध्य स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग (एबीएस) का कार्य मंगलवार को सफलता पूर्वक पूरा करवा लिया गया है। इससे ट्रेनों की आवाजाही सुरक्षित,सुगम और बेहतर समय पालना से होगी।

सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सीनियर डीएसटीई अनुपम कुमार,डिप्टी सीएसटीई(परियोजना)सुरेश कुमार, डीएसटीई शुभम यादव डीएसटीई (परियोजना)राहुल वर्मा के कुशल प्रबंधन में परियोजना मंगलवार को सफलता पूर्वक पूरी करवा ली गई।

राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में 6 विद्यालयों ने लिया भाग

इस परियोजना के चालू होने से उपरोक्त रेलखंड में ट्रेनों का आवागमन सुरक्षित और सुगम रूप से होगा मौजूदा ब्लॉक सेक्शन में कई ट्रेनों की आवाजाही के साथ बेहतर समय पालन और अधिक लाइन क्षमता बढ़ने से ट्रेन संचालन की विश्वसनीयता,सुरक्षा में सुधार होगा।

बढ़ाई जा सकेगी ट्रेनों की स्पीड
इस अपग्रेड के साथ इस सेक्शन पर ट्रेन संचालन की वर्तमान गति में तेजी लाई जा सकेगी और यह ट्रैक भविष्य की तकनीकों और उच्च गति वाली ट्रेनों के लिए बेहतर रूप से तैयार होगा।

यह कार्य ट्रेन संचालन की निरंतरता पर न्यूनतम प्रभाव सुनिश्चित करते हुए किया गया है। संकेत व दूरसंचार कर्मचारियों की सभी टीमों ने एबीएस को सफलतापूर्वक चालू करने के लिए लगन और समन्वय से काम किया ।

अधिकारियों ने टीम के समर्पण की सराहना की और इस बात पर जोर दिया कि एबीएस रेलवे सुरक्षा और आधुनिकीकरण में एक बड़ी प्रगति का प्रतीक है और परिचालन उत्कृष्टता और यात्री सुरक्षा के प्रति जोधपुर मंडल व उत्तर पश्चिम रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026