Auto driver's head was broken after being hit with a weapon

सिर पर हथियार से वार,ऑटो चालक का सिर फूटा

-रेलवे स्टेशन पर हुई थी घटना
-वीडियो आया सामने

जोधपुर(डीडीन्यूज),सिर पर हथियार से वार,ऑटो चालक का सिर फूटा।शहर के रेलवे स्टेशन के सामने रविवार की रात को ऑटो चालकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। एक ऑटो चालक ने दूसरे के सिर पर किसी हथियार से वार कर दिया। जिससे ऑटो चालक का सिर फट गया। रक्तरंजित हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया और मेडिकल कराया गया।

इस बारे में पीडि़त ऑटो चालक की तरफ से नामजद व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। घटना का वीडियो रविवार रात वायरल हुआ था। जिसमें रेलवे स्टेशन पर रात 12 बजे काफी विवाद नजर आया।
सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि सूरसागर थाने के पास रहने वाले टैक्सी चालक मोहम्मद इकबाल पुत्र अब्दुल रज्जाक ने रिपोर्ट दी।

दस दिन में एक बार कमरे पर आते और नोट छाप कर चले जाते

इसमें बताया कि रविवार की रात में एक अन्य ऑटो चालक सुजन सैन से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर सुजन ने किसी हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे वह रक्तरंजित हो गया। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन के सामने काफी लोगों का जमावड़ा होने के साथ ऑटो चालक एकत्र हो गए थे।

सुजन सैन को वहां अन्य ऑटो चालकों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया था। पीडि़त का रात में ही मेडिकल करवाया गया। अब इस बारे में रिपोर्ट दी गई है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं बताई गई है।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026